Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर : बकरीद से पहले कपाली के गौशनगर इलाके में कथित गौ तस्करी और अवैध कटाई की सूचना पर मंगलवार को जमकर हंगामा हो गया. घटनास्थल पर पहुंचे गौ सेवकों और कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, एक गौ सेवा संगठन को सूचना मिली थी कि गौशनगर स्थित एक कथित कसाईखाने में बड़ी संख्या में मवेशियों को रखा गया है. संगठन ने इसकी सूचना कपाली थाना पुलिस को दी. आरोप है कि प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई में देरी हुई, जिसके…

Read More

उदित वाणी, नई दिल्ली : बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जा रही फ्लाइट 6ई 6017 में उड़ान भरने से पहले धुआं उठता दिखाई दिया. सुरक्षा को देखते हुए विमान में मौजूद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को तुरंत इमरजेंसी स्लाइड्स के जरिए बाहर निकाला गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ. जानकारी के मुताबिक, इंडिगो का एयरबस विमान रनवे की ओर टैक्सी कर रहा था, तभी केबिन के अंदर धुआं नजर आया. इसके बाद तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया गया और विमान…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पहुंचने से पहले जुगसलाई आउटर सिग्नल और रेलवे अंडरब्रिज के पास मेमू ट्रेनों के बार-बार रुकने से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है. चक्रधरपुर-राउरकेला समेत अन्य रूटों की मेमू सेवाएं अक्सर इसी समस्या के कारण निर्धारित समय से देरी से टाटानगर पहुंच रही हैं. मंगलवार दोपहर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब एक मेमू ट्रेन जुगसलाई स्थित रेलवे अंडरब्रिज के ऊपर करीब 30 मिनट तक खड़ी रही. अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में बेचैनी बढ़ गई. कई यात्री खिड़कियों और दरवाजों से बाहर झांकते नजर आए, लेकिन ट्रेन आगे बढ़ने का इंतजार…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आरपीएफ ने विशेष जांच अभियान चलाते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया. सभी आरोपियों को कैंप कोर्ट में पेश किया गया, जहां जुर्माना अदा करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. आरपीएफ की कार्रवाई में महिला एवं दिव्यांग कोच में अनधिकृत रूप से सफर करने वाले यात्री, स्टेशन और ट्रेनों में बिना अनुमति खाद्य सामग्री बेचने वाले फेरीवाले तथा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले लोग शामिल रहे. रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने के…

Read More

उदित वाणी, बोकारो : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), धनबाद ने बोकारो में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एसीबी की टीम ने बालीडीह थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) मो. याकूब अंसारी को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी एएसआई को बोकारो के नया मोड़ स्थित अजय कुमार की फल दुकान के सामने से दबोचा गया. जमीन लूट और धमकी मामले की जांच के लिए मांगी थी घूस धनबाद एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची को इस मामले में एक शिकायत प्राप्त हुई थी. परिवादी…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन क्लाइम्बिंग अकादमी ने 23 मई को वेलिंगटन स्थित मद्रास रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित आईएमएफ नीलगिरी स्पीड क्लाइम्बिंग कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया. इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (साउथ जोन) द्वारा आर्मी एडवेंचर विंग के सहयोग से किया गया था. टीएसएएफ क्लाइम्बिंग अकादमी के युवा खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए और अपनी प्रतिभा तथा दृढ़ संकल्प का बेहतरीन परिचय दिया. अकादमी के खिलाड़ियों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन, टीएसएएफ के तहत संचालित जमीनी स्तर पर क्लाइम्बिंग खेल…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर : क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से संचालित हो रहे स्क्रैप टालों की वजह से आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसके कारण स्थानीय लोग खासे परेशान हैं. स्थानीय निवासियों द्वारा इस संबंध में लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो चोरी की घटनाएं कम हो रही हैं और न ही अवैध रूप से चल रहे इन स्क्रैप टालों को बंद किया जा रहा है. मार्ग संख्या-12 निवासी विशाल के घर हुई चोरी, टाल से बरामद हुआ सामान चोरी का ताजा मामला आदित्यपुर-01 के…

Read More

उदित वाणी, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्थाएं, आधारभूत संरचनाओं तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की. सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से पारदर्शिता के साथ अध्यनरत छात्र-छात्राओं तक ससमय पहुंचाना सुनिश्चित करें. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार झारखंड के बच्चों को बेहतर…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के सबसे सुदूरवर्ती नारदा पंचायत स्थित मिठाईझरना समेत आसपास के पहाड़ी गांवों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए मंगलवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार पूरे प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे. विधायक तीन ट्रैक्टरों पर सवार होकर करीब 14 किलोमीटर का बेहद दुर्गम सफर तय कर मिठाईझरना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. पोटका प्रखंड मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित मिठाईझरना, चुकागोड़ा, बाँसबनी एवं जामकुटा गांव मुख्य सड़क से 14 किलोमीटर पहाड़ के ऊपर स्थित हैं. यहाँ करीब 60 से 70 आदिम…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची में मंगलवार, 26 मई 2026 को ‘स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी’ की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार द्वारा की गई. बैठक में विशेष रूप से झारखंड राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के टीबी एवं चेस्ट विभाग (TB and Chest Department) और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्षों (Heads of Departments) ने हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए. सिविल सर्जन और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने किया उद्घाटन इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ.…

Read More