Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, रांची: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात “झांगुर ग्रुप” के सरगना और ₹5 लाख के इनामी नक्सली रामदेव उरांव ने अपने दो सहयोगियों सुभाष उरांव और प्रसाद उरांव के साथ रांची पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार रामदेव उरांव पर विभिन्न थानों में दर्ज 29 मामलों में वांछित होने का आरोप है। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं। आत्मसमर्पण के दौरान रामदेव और उसके साथियों ने पुलिस को दो ऑटोमैटिक हथियार, 45 राउंड जिंदा कारतूस तथा दो मैगजीन भी सौंपे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी…
पिंडारी-बरमुंडी में पुलिस की बड़ी छापेमारी: बैंक अधिकारी बनकर चूना लगाने वाले 3 साइबर अपराधी दबोचे गए
उदित वाणी,पिंडारी-बरमुंडी: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डेबिट और क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर आम लोगों से लाखों की ठगी करने वाले एक शातिर साइबर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस को इलाके में साइबर अपराधियों के सक्रिय होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने…
चांडिल पितकी फाटक हादसा, कालिया गोप का पैर ट्रक के नीचे आया, स्थानीय लोगों में आरपीएफ के खिलाफ आक्रोश
उदित वाणी, चांडिल: अनुमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 पर स्थित पितकी रेलवे फाटक के समीप रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक (जेएच 05 डीवाई 0607) चांडिल से पुरुलिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान करीब 10:30 बजे चिंगड़ीडीह निवासी कालिया गोप, जो साइकिल से राशन लेकर घर लौट रहे थे, ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में घायल का दायां पैर ट्रक के अगले पहिये के नीचे आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद…
उदित वाणी जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंजनगर स्थित अंबेडकर पथ, धोबी लाइन में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग संतोष कुमार के मकान की चौथी मंजिल पर बने एक कमरे में लगी, जिसमें लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते घर के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच घर में पूजा-पाठ के दौरान मंदिर में दीपक जलाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि दीपक की…
उदित वाणी जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती में हुई सनसनीखेज गोलीबारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी विक्की गिल उर्फ कुंडी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित न्यू टाउन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जमशेदपुर लाया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस ने अमन शेखर समेत कई अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। पूछताछ से मिले अहम सुरागों के आधार पर घटना में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल…
JAMSHEDPUR:उलीडीह में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, झाड़ियों में मिला शव; हत्या की आशंका गहराई
उदित वाणी, जमशेदपुर: उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित आदिवासी क्लब के समीप रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शकोंसाई रोड नंबर-2 निवासी 24 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि रविवार सुबह लोगों ने झाड़ियों के बीच एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उलीडीह पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…
Jharkhand : 15 जून तक अपनी सुविधानुसार BLO से संपर्क कर अनमैप्ड मतदाता करा सकते है मैपिंग
उदित वाणी, रांची : राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के पूर्व मतदाताओं के मैपिंग प्रक्रिया के तहत 23 मई से अनमैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मतदान केंद्रों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाईट पर सर्चेवल फॉर्मेट में प्रकाशित करने के उपरांत इस प्रक्रिया में तेजी आई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बताया कि वर्तमान में कुल 75.19 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है. 15 जून तक बीएलओ द्वारा मैपिंग का कार्य किया जाएगा. वर्तमान में मैप्ड मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 हैं और अनमैप्ड मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत…
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला द्वारा संचालित “चुप्पी तोड़ो–स्वस्थ रहो” अभियान (Chuppi Todo Swasth Raho Campaign) के सफल क्रियान्वयन को लेकर दिनांक 30 मई, 2026 को एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय समीक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अभियान के प्रभावी संचालन एवं व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुश्री रीना हांसदा की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. प्रखंड और पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश वर्चुअल बैठक के दौरान जिले के सभी प्रखंडों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे प्रखंड…
उदित वाणी, राँची : राँची के प्रतिष्ठित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है. रिम्स (RIMS) के सर्जरी विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) प्रथम वर्ष के 32 वर्षीय छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव शहर के कटहल मोड़ स्थित एक मकान से बरामद किया गया है. रिम्स मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और छात्रों में हड़कंप डॉ. सानु सनल बरवार का शव कटहल मोड़ के एक मकान से मिलने की इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस खबर…
National : अभिषेक बनर्जी पर हमले को भाजपा नेताओं ने बताया न्यूटन का तीसरा नियम और कर्म का फल
उदित वाणी, नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा के कई नेताओं ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे राज्य में बढ़ते जनाक्रोश का परिणाम बताया, हालांकि उन्होंने हिंसा का समर्थन करने से भी इनकार किया. भाजपा विधायक उमेश राय ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है. उन्होंने न्यूटन के तीसरे नियम का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, काले झंडे दिखाने, अपमान…
