उदित वाणी, रांची : राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के पूर्व मतदाताओं के मैपिंग प्रक्रिया के तहत 23 मई से अनमैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मतदान केंद्रों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाईट पर सर्चेवल फॉर्मेट में प्रकाशित करने के उपरांत इस प्रक्रिया में तेजी आई है.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बताया कि वर्तमान में कुल 75.19 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है. 15 जून तक बीएलओ द्वारा मैपिंग का कार्य किया जाएगा. वर्तमान में मैप्ड मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 हैं और अनमैप्ड मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत एक सप्ताह के अंदर कुल 5 लाख 14 हजार 546 मतदाताओं की मैपिंग की गई है. रवि कुमार ने बताया कि अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग में तेजी लाने एवं वैसे बीएलओ जिनके क्षेत्र में कम मैपिंग हुई है.
उनके क्षमता संवर्धन के लिए 2 जून को सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई है. उक्त बैठक में बीएलओ द्वारा कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी कठिनाइयों के बारे में बिंदुवार समीक्षा की जाएगी एवं उनके क्षमता संवर्धन के लिए निर्णय लिए जायेंगे.


