Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नया प्रमुख मिल गया है. अस्पताल के अत्यंत लोकप्रिय व सीनियर चिकित्सक डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव को मेडिकल सर्विसेज का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है. प्रबंधन की ओर से 1 जून को जारी सर्कुलर में इसकी औपचारिक घोषणा की गई. डॉ. संजय कुमार के फरवरी अंत में सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली पड़ा था. डॉ. श्रीवास्तव जून 2002 में टाटा मोटर्स अस्पताल से जुड़े थे और पिछले 24 वर्षों से लगातार यहां सेवा दे रहे हैं. अपने उत्कृष्ट इलाज और मरीजों के…
Railway : मुर्गा महादेव रोड स्टेशन पर बड़ा सुरक्षा सुधार: घुमावदार क्रॉसओवर हटाया, सीधे ट्रैक पर बनेगा नया सिस्टम
उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने ट्रेन परिचालन को और अधिक सुरक्षित तथा सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुर्गा महादेव रोड स्टेशन पर स्थित 5 डिग्री के तीव्र घुमाव वाले 36एबी फोर्स लेआउट क्रॉसओवर को पूरी तरह हटा दिया गया है. रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा, गति और समयपालन में उल्लेखनीय सुधार होगा. जानकारी के अनुसार, मुर्गा महादेव रोड स्टेशन के अप और डाउन मेन लाइन के बीच स्थित यह क्रॉसओवर डीपीएस-जेआरएलआई सेक्शन में…
Jamshedpur Crime : दुकान में तोड़फोड़, दहशत फैलाने को की फायरिंग; पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, हथियार बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में दुकान पर हमला कर फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक स्कूटी और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खोखा और प्रोजेक्टाइल भी जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, 31 मई की शाम इंडियन जनरल स्टोर के समीप कुछ युवकों ने दुकान मालिक के साथ मारपीट की और दुकान में रखी वेट मशीन समेत अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद इलाके में दहशत फैलाने के…
कांड्रा स्टेशन के बदलेंगे दिन: DRM तरुण हुरिया का बड़ा ऐलान, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, बढ़ेगा विस्तार, बंद ट्रेनों के ठहराव बहाल कराने की कवायद तेज
उदित वाणी, जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने बुधवार को कांड्रा जंक्शन स्टेशन का औचक निरीक्षण कर यहां चल रहे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की. अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन परिसर, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और भविष्य की योजनाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के बाद डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि कांड्रा स्टेशन को चक्रधरपुर मंडल का सबसे आकर्षक, आधुनिक और यात्री सुविधाओं से युक्त स्टेशन बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यात्रियों…
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) इम्प्लाइज यूनियन की कमेटी मीटिंग में सदस्यों ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया कि पिछले वेज रिवीजन समझौता में मिले लाभ 12300 रूपये से अधिक लाभ नहीं मिलने तक वेज रिवीजन समझौता नहीं करेंगे. बुधवार को वेज रिवीजन समेत अन्य मुद्दों को लेकर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने यूनियन की कमेटी मीटिंग बुलाई थी. कमेटी मीटिंग दिन के 12 बजे बिष्टुपुर स्थित उनके आवासीय यूनियन कार्यालय में हुई, जो करीब दो घंटे तक चली. मीटिंग में अध्यक्ष ने वेज रिवीजन समझौता में हो रही देरी पर चिंता जाहिर…
जमशेदपुर: पर्यावरण संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर तकनीकी पुस्तक जारी, डॉ. बी. कुमार ने आईएफएस कार्यालय में की मुलाकात
उदित वाणी, जमशेदपुर : पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत 3 जून 2026 को आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर (IFS) सह डीसीएफ फील्ड डायरेक्टर एस.ए. अंसारी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पर्यावरण सप्ताह के मद्देनजर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग (Rain water harvesting), सॉइल कंजर्वेशन (मृदा संरक्षण) एवं पर्यावरण संतुलन से जुड़े विभिन्न तकनीकी विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। तकनीकी पुस्तक ‘Management In Industrial Engg’ का हुआ लोकार्पण इस खास अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ. बी. कुमार द्वारा लिखित नई तकनीकी पुस्तक…
उदित वाणी, जमशेदपुर : वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है, जिसके कारण ब्लड बैंकों और अस्पतालों में रक्त (खून) की आवश्यकता बहुत ज्यादा हो गई है। इसी आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं युवक मिलन समिति, चालियामा की ओर से एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ईश्वर कोटि के मनुष्यों ने किया 50 यूनिट रक्तदान, सिविल सर्जन ने किया सम्मानित सरकारी सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में समाज के जागरूक और ‘ईश्वर…
सरायकेला: ईचागढ़ के गौरांगकोचा गांव से 49 वर्षीय कमल चंद्र पाल लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
उदित वाणी, ईचागढ़: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरांगकोचा गांव निवासी 49 वर्षीय कमल चंद्र पाल पिछले दो दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो थक-हारकर परिजनों ने ईचागढ़ थाना में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 2 जून को दोपहर में बिना बताए घर से निकले थे प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरांगकोचा गांव निवासी राजेश पाल ने ईचागढ़ थाना में…
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाली पर ‘इसरो’ ने जताई चिंता, जियाडा और बिजली विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात
उदित वाणी, आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल आधारभूत संरचना और बिजली व्यवस्था को लेकर बुधवार को इसरो के प्रतिनिधिमंडल ने जियाडा एवं बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मानसून से पूर्व औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की मांग उठाई. इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में ढाई हजार से अधिक छोटी और बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं. इन इकाइयों को जुस्को और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है. लेकिन क्षेत्र की जर्जर सड़कों और क्षतिग्रस्त नालियों…
उदित वाणी, आदित्यपुर: पार्षद नीतू शर्मा ने आज राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री सह विधायक चम्पाई सोरेन से उनके जिलिंगगोड़ा स्थित आवास पर मुलाकात की तथा उन्हें वॉर्ड संख्या-17 स्थित प्रभात पॉर्क के आसपास की कथित अवैध गतिविधियों और बढ़ती आपराधिक घटनाओं से अवगत कराया. पार्षद शर्मा ने पूर्व मुख्य मंत्री को बताया कि प्रभात पॉर्क लोगों के घूमने-फिरने और मनोरंजन का प्रमुख स्थान है. परन्तु पार्क के आस_पास कुछ दुकानदारों द्वारा अन्य व्यापारियों को डराने-धमकाने, अवैध रूप से पैसे की उगाही करने तथा नशीले पदार्थों की बिक्री करने की बात सामने आ रही है. उन्होंने बताया कि शाम होते…
