Author: Udit Vani

उदित वाणी, मुंबई:  अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि विभिन्न संगठनों के अनुरोध को देखते हुए रणवीर सिंह के खिलाफ जारी असहयोग (नॉन-कोऑपरेशन) निर्देश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया गया है। दरअसल, अभिनेता रणवीर सिंह ने मंगलवार को एफडब्ल्यूआईसीई को अपने खिलाफ जारी असहयोग निर्देश के संबंध में एक कानूनी नोटिस भेजा था। इसके बाद बुधवार को एफडब्ल्यूआईसीई ने एक प्रेस…

Read More

उदित वाणी, पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत कुमीर पंचायत के खिजुरडीह नाला पर निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सेतु योजना का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग उठने लगी है। आम आदमी पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष मनसाराम पावरी ने मंगलवार को इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटमदा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि काकीडीह-दांदुडीह मार्ग को जोड़ने वाले इस पुल का निर्माण करीब चार करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। पिछले करीब ढाई वर्षों से पुल निर्माण का कार्य चल रहा है और अब यह…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल डिमना लेक को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। वन विभाग की ओर से यहां आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन दूसरी ओर लेक की मौजूदा स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। गंदगी, असामाजिक तत्वों की गतिविधियां और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार डिमना लेक क्षेत्र में दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। कई लोग खुलेआम शराब का…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के तत्वावधान में टाउन हॉल सभागार में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, सोमेश सोरेन और सविता महतो समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मतदाता सूची पुनरीक्षण और एसआईआर मैपिंग की दी गई विस्तृत जानकारी आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित बूथ लेवल एजेंटों (BLA) को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य, एसआईआर (SIR) मैपिंग,…

Read More

उदित वाणी, नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक कमोडिटी बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार के कारोबारी सत्र में घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना अपने पिछले बंद भाव 1,59,346 रुपए से 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,59,447 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं जुलाई वायदा चांदी 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 2,66,668 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। वहीं खबर लिखे जाने तक (सुबह 11:36 बजे के करीब)…

Read More

उदित वाणी, नई दिल्ली:  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्टों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि केंद्रीय बैंक ने अपने स्वर्ण भंडार (गोल्ड रिजर्व) का एक हिस्सा बेच दिया है। आरबीआई ने स्पष्ट किया कि उसके पास मौजूद भौतिक सोने का भंडार पहले की तरह 880.52 टन ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। आरबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि रिजर्व बैंक ने सोना बेचा है, लेकिन यह जानकारी सही नहीं…

Read More

उदित वाणी, नई दिल्ली: वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत अमेरिका के साथ धारा 301 के तहत की गई कार्यवाही और 2 फरवरी को दोनों देशों के बीच हुए अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बातचीत कर रहा है। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि यूएस ट्रेड रिप्रिजेंटेटिव (यूएसटीआर) ने भारत सहित 60 अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ वस्तुओं के आयात को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जांच पूरी कर ली है। इसके चलते, यूएसटीआर ने 1974 के अमेरिकी व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत 60 देशों से आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में मंगलवार देर रात से सेंट्रलाइज्ड एसी सिस्टम बंद रहने के कारण मरीजों, उनके परिजनों के साथ-साथ अस्पतालकर्मियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच आईसीयू, बर्न वार्ड समेत कई महत्वपूर्ण वार्डों की एयर कंडीशनिंग व्यवस्था ठप हो जाने से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि बुधवार सुबह से ही अधिकारी और कर्मचारी पानी की व्यवस्था को लेकर लगातार संपर्क साधते नजर आए। अस्पताल में घंटों तक एसी बंद रहने से संवेदनशील वार्डों में भर्ती मरीजों की परेशानी और…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत गालूडीह थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान केशपुर स्थित बागालगोड़ा निवासी 30 वर्षीय गौरी सबर के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार मंगलवार देर रात गौरी सबर अपने घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। इसी दौरान करीब तीन बजे उसकी नींद खुली तो उसने महसूस किया कि किसी जहरीले सांप ने उसके कंधे पर डस लिया है। महिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। लाइट जलाने पर…

Read More

उदित वाणी, कुवैत: कुवैती रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने बताया कि बुधवार को कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल-1 (टी1) को कई ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया। बयान के अनुसार, यह हमला कथित ईरानी आक्रामक कार्रवाई का परिणाम था, जिससे टर्मिनल भवन को भारी नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमले के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाओं और चिकित्सा टीमों को सक्रिय किया गया। घायलों को आवश्यक चिकित्सीय सहायता प्रदान की गई और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा…

Read More