Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने एसएमएस ग्रुप जीएमबीएच का हिस्सा पॉल वर्थ एस ए लक्समबर्ग के साथ विश्व की पहली ईज़ीमेल्ट (EASyMelt) तकनीक कोलागू करने के लिए समझौता किया है. टाटा स्टील जमशेदपुर स्थित अपने ई ब्लास्ट फर्नेस 649 घन मीटर में इस तकनीक का पहला औद्योगिकप्रदर्शन चरणबद्ध तरीके से करने की योजना बना रही है. इस परियोजना का उद्देश्य वर्तमान संचालन की तुलना में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को 50 प्रतिशत से अधिक कम करना है. नवाचार पर जोर टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने कहा कि कम कार्बन स्टील उत्पादन की दिशा में बदलाव…
Jamshedpur Crime : दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को बेरहमी से पीटा, आरोपी पति गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र स्थित नेशनल स्कूल रोड नंबर 15 से दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां रहने वाली नवजोत कौर ने अपने पति धर्मजीत सिंह के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता के अनुसार, 19 अप्रैल को उसके पति ने दहेज के लिए उस पर दबाव बनाया और मांग पूरी न होने पर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी. नवजोत का आरोप है कि पति ने उसे इतना मारा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना…
Jamshedpur Crime : टेल्को में किशोरों के बीच खूनी झड़प, चापड़ से हमला कर फरार हुए हमलावर
उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के धोबी मोड़ के पास मंगलवार शाम करीब सवा चार बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो बाइकों पर सवार चार किशोरों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई. चंद मिनटों में ही शांत इलाका चीख-पुकार और भगदड़ में बदल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बाइक पर सवार दो किशोरों ने दूसरी बाइक पर जा रहे दो युवकों को निशाना बनाते हुए अचानक हमला कर दिया. हमले की अचानकता से घबराकर दूसरी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई. जान बचाने के लिए दोनों किशोर वहां से भागने लगे,…
JAMSHEDPUR: बिरसानगर में दुस्साहसी चोरी: सोते परिवार के बीच घर से उड़ाए नगद व जेवर, स्प्रे इस्तेमाल की आशंका
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना जोन नंबर तीन स्थित हरि मंदिर के पास रहने वाले सुरेश गोप के घर में हुई, जहां से चोर करीब 75 हजार रुपये नकद और लगभग 2 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। घटना मंगलवार तड़के की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।…
मानगो नगर निगम में ‘डीप बोरिंग घोटाला’? भ्रष्टाचार के आरोप लगते ही साक्ष्य मिटाने की कोशिश, विकास सिंह ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
उदित वाणी , जमशेदपुर: मानगो नगर निगम एक बार फिर विवादों के घेरे में है। बालीगुमा सुखना बस्ती में विधायक निधि से होने वाली डीप बोरिंग को लेकर भ्रष्टाचार और बिल्डर को लाभ पहुँचाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। भाजपा नेता विकास सिंह ने इसे “अंधेर नगरी चौपट राजा” का जीवंत उदाहरण बताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साक्ष्य मिटाने का प्रयास: शिलान्यास पट्ट उखाड़ा, चबूतरा किया ध्वस्त मामला तब गरमाया जब वार्ड पार्षद राजेश सिंह द्वारा बालीगुमा सुखना बस्ती में एक बिल्डर को अनुचित लाभ पहुँचाने के लिए बोरिंग कराए जाने का मुद्दा उठाया…
झारखंड में महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान: सीएम हेमन्त सोरेन ने 299 CDPO और महिला पर्यवेक्षिकाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र
उदित वाणी , जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लम्बे अर्से बाद आज बड़े पैमाने पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के पद पर नियुक्ति होना राज्य के लिए गर्व का क्षण है। महिलाएं आज अपने पैरों पर खड़ी होकर न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुझे विश्वास है कि नव-नियुक्त महिलाएं पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास में सरकार द्वारा नियमित नियुक्तियों के साथ-साथ अनुबंध सहित कई तरह से अलग-अलग वर्गों में…
JAMSHEDPUR: दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में गूंजा ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’: वायु सेना भर्ती कार्यशाला में 100 से अधिक युवाओं ने सीखी सफलता की रणनीति
उदित वाणी , चाईबासा/जमशेदपुर: युवाओं को देश सेवा के प्रति प्रेरित करने और भारतीय वायु सेना में करियर की राह दिखाने के उद्देश्य से दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में ‘अग्निवीर वायु’ भर्ती जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. इस विशेष सत्र में युवाओं का उत्साह देखते ही बना, जहाँ उन्होंने वायु सेना के अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी शंकाओं को दूर किया. विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र 10 एयरमेन सिलेक्शन टीम के जूनियर वारंट ऑफिसर श्री अजय शर्मा एवं श्री मनदीप ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की. उन्होंने विद्यार्थियों को वायु सेना की कार्यप्रणाली से…
उदित वाणी, पटमदा: मंगलवार को एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में “रुआर कार्यक्रम” के अंतर्गत स्वच्छता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विविध गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के इको क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब, सिंगिंग एवं डांसिंग क्लब, लिटरेसी क्लब, गार्डनिंग क्लब एवं हेल्थ क्लब के सक्रिय सहयोग से पूरे परिसर में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रत्येक कक्षा में कूड़ेदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई, ताकि स्वच्छता को नियमित आदत के रूप में अपनाया जा सके। विद्यार्थियों को कचरे के उचित प्रबंधन की जानकारी देते हुए पुनर्चक्रण योग्य और…
JAMSHEDPUR: ट्रेनों की लेटलतीफी पर बिफरी रेल यात्री संघर्ष समिति, ARM को सौंपा ज्ञापन; बड़े आंदोलन की चेतावनी
उदित वाणी, जमशेदपुर: रेल यात्रियों की लगातार बढ़ती परेशानियों और यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के विरुद्ध रेल यात्री संघर्ष समिति के संय़ोजक शिवशंकर सिंह की अगुवाई में मंगलवार को समिति का एक शिष्टमंडल एआरएम दफ्तर पहुंचा और चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने कहा कि यदि जल्द ही ट्रेनों की लेटलतीफी दूर नहीं की गई तो रेल यात्री संघर्ष समिति आंदोलन को और तेज करेगी। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें यात्रियों को जोड़कर उनकी आवाज को और बुलंद किया…
JHARKHAND: SIR से पूर्व राजनीतिक दलों ने दिया आश्वासन, चाईबासा सदर में ईवीएम वेयरहाउस का हुआ मासिक निरीक्षण
उदित वाणी चाईबासा: भारत निर्वाचन आयोग के तय दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. यह नियमित निरीक्षण विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ. सुरक्षा और तकनीक का बारीकी से जायजा निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक अवलोकन किया. उन्होंने विशेष रूप से निम्नलिखित व्यवस्थाओं की जांच की: सीसीटीवी कंट्रोल रूम और जनरेटर रूम की कार्यक्षमता. वेयरहाउस के कमरों की सीलिंग और सुरक्षा प्रोटोकॉल. सुरक्षा कर्मियों की…
