Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Author: Udit Vani
झारखंड: श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने मलेशिया के सेगी यूनिवर्सिटी के साथ किया एमओयू, अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को मिलेगी नई दिशा
By Udit Vani
उदित वाणी झारखंड: वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को सशक्त बनाने तथा छात्रों एवं शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने मलेशिया की प्रतिष्ठित ‘सेगी (SEGi) यूनिवर्सिटी’ के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह रणनीतिक साझेदारी श्रीनाथ विश्वविद्यालय की विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने और एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक नेटवर्क विकसित करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ समझौता इस ऐतिहासिक समझौते पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. जे. राजेश तथा सेगी यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर…
UditVani, Jamshedpur: With conditions turning increasingly favourable for the advance of the Southwest Monsoon, Jharkhand is set to witness a spell of thunderstorms, lightning and gusty winds over the next few days, offering relief from the prevailing heatwave-like conditions. The India Meteorological Department (IMD) on Tuesday said atmospheric conditions are conducive for the monsoon’s further advance into eastern India, including Odisha, West Bengal and adjoining regions, raising hopes of an early onset over Jharkhand. Before the arrival of monsoon, however, the state continues to reel under intense heat. According to the IMD’s realised weather report issued from the Ranchi Meteorological…
Jharkhand Cyber Crime: देवघर में फ्लिपकार्ट, एयरटेल पेमेंट बैंक और पीएम किसान के नाम पर ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार
By Udit Vani
उदित वाणी, देवघर: देवघर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री प्रवीण पुष्कर (IPS) के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपाधीक्षक (DSP) कैलाश प्रसाद महतो के कुशल निर्देशन में कार्रवाई करते हुए देवघर पुलिस ने दिनांक 08-06-2026 को साइबर ठगी करने के आरोप में 03 (तीनों) साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि देवघर जिला अंतर्गत कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी तरीके से Flipkart / Amazon के कस्टमर केयर प्रतिनिधि,…
Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झाड़ियों में छिपकर ठगी करते 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
By Udit Vani
उदित वाणी, जामताड़ा: साइबर अपराध के गढ़ के रूप में चर्चित जामताड़ा जिले की पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री शंभू कुमार सिंह (IPS) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधियों के खिलाफ एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के तेतुलबंधा गांव स्थित सुनसान पलाश और पुटूश की झाड़ियों की घेराबंदी कर साइबर अपराध करते हुए 3 शातिर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई इस छापेमारी और गिरफ्तारी के…
उदित वाणी, चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, विगत दिवस मुफ़स्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में सरायकेला मोड़ के समीप एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और नियमानुसार जुर्माना वसूला गया। हेलमेट, सीट बेल्ट और ड्रिंक एंड ड्राइव की हुई विशेष जांच इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस बल ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों…
ट्राई-नेशन ए सीरीज: इंडिया ए ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे
By Udit Vani
उदित वाणी, दांबुला: श्रीलंका में मंगलवार से ट्राई-नेशन ए सीरीज का आगाज हो गया है। इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आईपीएल 2026 के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। हालांकि, श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। सलामी बल्लेबाजी करने आए सूर्यवंशी 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर मोहम्मद शिराज का शिकार हो गए। उनके बल्ले से 3 चौके निकले। श्रीलंका के रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंडिया ए…
बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने किया नमन, बोले- ‘हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करेगी उनकी गाथा’
By Udit Vani
उदित वाणी, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मातृभूमि के लिए सर्वस्व त्याग करने की उनकी गाथा देश की हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा को समर्पित…
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि: राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने कोकर समाधि स्थल पर दी श्रद्धांजलि
By Udit Vani
उदित वाणी, रांची: झारखंड के अमर शहीद और उलगुलान के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रांची में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोकर स्थित उनकी समाधि स्थल पर पहुँचकर उन्हें नमन किया। कोकर समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर किया याद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों दिग्गजों ने धरती…
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर शहरवासियों को उनके घर के नजदीक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जमशेदपुर के जाकिर नगर रोड नंबर 18 स्थित नवनिर्मित ‘शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र’ का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। इस विशेष उद्घाटन समारोह में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक सरयू राय ने फीता काटकर किया शुभारंभ समारोह के दौरान विधायक सरयू राय ने विधिवत फीता काटकर इस नए स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा…
JAMSHEDPUR: XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
By Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर : देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान ‘XLRI – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट’ में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के नए बैच का भव्य स्वागत किया गया। संस्थान परिसर में स्थित टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित एक विशेष प्रार्थना सभा और इंडक्शन समारोह के साथ इस नए सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान विभिन्न मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों के नए छात्र-छात्राओं ने अपने शैक्षणिक सफर का आगाज किया। विविध पाठ्यक्रमों के छात्रों ने लिया हिस्सा, सर्वधर्म प्रार्थना से हुई शुरुआत इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से बिजनेस मैनेजमेंट (BM), ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (HRM), लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट (LSCM), फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट…
