Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने स्क्रैप प्रोक्योरमेंट प्राइसिंग से जुड़ी समिति का पुनर्गठन किया है. हालिया संगठनात्मक बदलावों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. इस समिति के चेयरपर्सन के रूप में राजीव मंगल (वाइस प्रेसिडेंट, सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आशीष अनुपम (वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एंड सेल्स) को वैकल्पिक चेयरपर्सन बनाया गया है. समिति के अन्य सदस्यों के रूप में दीपंकर दासगुप्ता (एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज, आईबीएमडी), पीयूष गुप्ता (वाइस प्रेसिडेंट, जीएसपी एंड बिजनेस एक्सीलेंस), प्रभात कुमार (वाइस प्रेसिडेंट, सप्लाई चेन) और प्रकाश सिंह (चीफ बीपीईऑपरेशंस) को शामिल किया गया…

Read More

उदित वाणी, रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया. रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरप्पा मोड़ पर स्थित ‘शिव शंकर ज्वेलर्स’ को निशाना बनाकर हथियारबंद अपराधियों ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण और नगदी लूट ली. हालांकि, ग्रामीणों ने वारदात को अंजाम देकर भाग रहे गिराह के दो अपराधियों को पकड़ लिया. भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे पांच से छह की संख्या में अपराधी बाइक से रजरप्पा मोड़ पहुंचे. शातिर अपराधी पहले ‘उत्तम ज्वेलर्स’ और ‘शिवनारायण…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा कार्य के अंतर्गत “वाटर ऑन व्हील्स” का शुभारंभ किया गया. इस पहल का उद्देश्य शहर में जरूरतमंदों एवं राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम का उद्घाटन मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता द्वारा किया गया. उन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल गर्मी के मौसम में लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है तथा समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल है. प्रांतीय संयोजक अमृतधारा युवा अश्विनी अग्रवाल ने पूरे प्रांत की ओर से इस पहल की…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर छिड़ी सियासी जंग के बीच भाजपा ने विपक्षी दलों के विरुद्ध निर्णायक मोर्चा खोल दिया है. 25 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक आयोजित होने वाले ‘आक्रोश मार्च’ को सफल बनाने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर ने कमर कस ली है. मंगलवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की गई. जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ताओं का होगा रांची कूच बैठक में पूर्व जिलाध्यक्षों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों और मंडल अध्यक्षों की मौजूदगी में…

Read More

उदित वाणी, दुमका : दुमका जिले के एनएच-133 (हंसडीहा-देवघर मुख्य मार्ग) पर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ घरेलू सामान की आड़ में ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडाफोड़ हुआ. दरअसल, एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से इस अवैध तस्करी का खुलासा हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आटा और सर्फ की पेटियों के नीचे छिपाई गई थी शराब प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में आटा और सर्फ की पेटियां लादी थीं. इन…

Read More

उदित वाणी, चाकुलिया : चाकुलिया हवाई पट्टी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ स्कूल जाने के दौरान जंगली हाथी को देखकर भागने के क्रम में एक छात्रा गिरकर घायल हो गई. छात्रा की पहचान माचाडीहा गांव निवासी सुकूल सोरेन के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुँचाया. हाथी को सामने देख घबरा गई छात्रा जानकारी के मुताबिक, सुकूल सोरेन अपनी साइकिल पर सवार होकर मनोहर लाल हाई स्कूल पढ़ने जा रही थी. जैसे ही वह हवाई पट्टी के पास पहुँची, उसे अचानक रास्ते पर एक हाथी…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को ट्रेफिक पुलिस ने खरकई पुल से लेकर एस-टाइप चौक तक सघन तलाशी और जागरूकता अभियान चलाया. जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) निधि द्विवेदी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. इस अभियान का नेतृत्व ट्रेफिक थाना प्रभारी राजू कुमार ने किया. अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग और सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ मोर्चा खोला. माइकिंग से दी गई चेतावनी, वाहन मालिकों में मची भगदड़ कार्रवाई के दौरान जब ट्रेफिक पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से सख्त चेतावनी…

Read More

उदित वाणी, रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सशक्त बनाने के लिए कमर कस ली है. मंगलवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झामुमो के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना जैसे संवेदनशील मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई. बूथ और पंचायत स्तर तक संगठन को धार देने का निर्देश दो दिवसीय बैठक के पहले दिन 12…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी के न्यू केबुल टाउन स्थित सामुदायिक भवन मैदान में आगामी 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक भव्य ‘श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ’ का आयोजन होने जा रहा है. लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति द्वारा आयोजित इस नौ दिवसीय अनुष्ठान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में समिति ने इस धार्मिक उत्सव की विस्तृत रूपरेखा साझा की. धर्म और सद्कर्म से जीवन की सार्थकता: जय मंगला बाबा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए परमश्रद्धेय गुरुदेव श्री श्री 108 जय मंगला बाबा ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से 24 अप्रैल शुक्रवार को चैंबर भवन, बिष्टुपुर में “न्यू इनकम टैक्स एक्ट एवं नियमों” विषय पर एक महत्वपूर्ण ज्ञान सत्र का आयोजन किया जा रहा है.कार्यक्रम का समय सायं 4:15 बजे निर्धारित किया गया है.इस सत्र में देश के प्रसिद्ध कर विशेषज्ञ एवं वक्ता डॉ. गिरीश आहूजा मुख्य वक्ता के रूप में अपने व्यापक अनुभव के माध्यम से नए आयकर कानून एवं नियमों के विभिन्न प्रावधानों, उनके व्यावहारिक प्रभाव तथा व्यवसाय एवं पेशेवरों के लिए उनके अनुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे. कार्यक्रम में सहभागी के रूप…

Read More