Author: Udit Vani

उदित वाणी जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर 16 अप्रैल को सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कमलपुर थाना क्षेत्र के गोलकाटा और बोड़ाम थाना अंतर्गत डूंगरीडीह व दामोदरपुर में कुल चार चुलाई शराब की भट्टियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। टीम ने मौके पर करीब 800 किलो जावा महुआ नष्ट किया, जबकि 35 लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की गई। छापामारी की भनक लगते ही संचालक जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।…

Read More

उदित वाणी सरायकेला: कपाली ओपी क्षेत्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और कपाली ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सरफराज आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा था। खास बात यह है कि वह स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहा है और कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुका…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर: सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए झारखंड महिला उद्यमी संघ, जमशेदपुर की ओर से आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था. बच्चों को दी गई पाठ्य सामग्री और अल्पाहार कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से विद्यार्थियों के बीच पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गई, जिसमें पेंसिल, स्केल और रबर शामिल थे. इसके साथ ही बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें खानपान के विशेष पैकेट (अल्पाहार) भी प्रदान किए गए.…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित ऐतिहासिक गोपाल मैदान एक बार फिर एक भव्य आयोजन का गवाह बनने जा रहा है. वर्ष 1992 के बाद, आगामी 17, 18 और 19 मई को शहर में विशाल स्तर पर ‘राजस्थान महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा. मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित इस त्रि-दिवसीय उत्सव को इस बार पहले के मुकाबले कहीं अधिक वृहद और आकर्षक रूप दिया जा रहा है. गोपाल मैदान में बनेगा ‘मिनी जैसलमेर’ इस महोत्सव का सबसे अनूठा आकर्षण ‘मिनी जैसलमेर’ होगा. आयोजन समिति मैदान के एक बड़े हिस्से को राजस्थान के जैसलमेर की तर्ज पर विकसित कर रही है. यहाँ विशेष रूप…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर: शहर में गुरुवार देर शाम उस समय हलचल मच गई जब रांची पुलिस की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया। इनमें कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती मंदिर पथ निवासी दिनेश अग्रवाल, सोनारी के बड़तल्ला निवासी अयान सरकार तथा शहर के एक पूर्व पत्रकार शामिल हैं। तीनों को बिष्टुपुर थाना लाकर देर शाम से देर रात तक गहन पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष भी बिष्टुपुर थाना पहुंचे, जिससे पूरे घटनाक्रम की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय गार्डन रीच से जारी एक अहम आदेश के तहत टाटानगर के वाणिज्य विभाग से जुड़े अधिकारी शंकर कुमार झा को पदोन्नत कर सहायक वाणिज्य प्रबंधक के पद पर नियुक्त किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, श्री झा पहले मुख्य टिकट निरीक्षक (टाटा/चक्रधरपुर) के पद पर कार्यरत थे और उन्हें समूह ‘बी’ में 70 प्रतिशत कोटा के तहत पदोन्नति दी गई है। यह चयन 21 अगस्त 2025 को जारी कार्मिक विभाग के ज्ञापन के आधार पर किया गया है। पदोन्नति के साथ ही उनका स्थानांतरण आद्रा डिवीजन में कर दिया गया है,…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: लौहनगरी के इस्ट प्लांट वस्ती स्थित श्री श्री दक्षिणेश्वरी सार्वजनिक काली मंदिर में गुरुवार को बैशाख माह की अमावस्या के अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला. ‘जय मां दक्षिणेश्वरी काली’ के जयघोष के साथ मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा और विधि-विधान से विशेष पूजा संपन्न की गई. मां का भव्य श्रृंगार और विधिवत पूजन अमावस्या के पावन अवसर पर प्रातः काल मां काली को पवित्र स्नान कराया गया, जिसके पश्चात माता का भव्य श्रृंगार किया गया. संध्या काल में मुख्य पुरोहित अशोक चटर्जी के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना की गई. मंत्रोच्चार और…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की कड़ी में टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन विद्यालय में उत्साह का माहौल देखा गया. योग दिवस की ओर बढ़ते हुए ‘100 दिवसीय योग काउंटडाउन’ कार्यक्रम के 69वें दिन का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया. योग से बढ़ेगी एकाग्रता और शैक्षणिक प्रदर्शन प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय की प्राचार्या सुमिता डे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला…

Read More

उदित वाणी, राजनगर : सरायकेला-खरसावाँ जिला प्रशासन अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है. इसी कड़ी में गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को राजनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उत्पाद विभाग की टीम ने सघन छापामारी अभियान चलाकर अवैध शराब माफियाओं को बड़ा झटका दिया है. उपायुक्त और अधीक्षक उत्पाद के नेतृत्व में कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देश और अधीक्षक उत्पाद श्री क्षितिज विजय मिंज के मार्गदर्शन में संचालित की गई. विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि राजनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब…

Read More

उदित वाणी, चांडिल: चांडिल थाना अंतर्गत चिलगु के समीप नेशनल हाईवे 33 (NH 33) पर गुरुवार को एक अनियंत्रित बोलेरो के पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई. तेज रफ्तार के कारण हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि वाहन डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी लेन में जा गिरा. अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघ गई बोलेरो जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एनएच 33 पर एक बोलेरो काफी तेज रफ्तार में जा रही थी. चिलगु के पास अचानक चालक ने वाहन पर से अपना संतुलन खो दिया, जिसके कारण गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई. पलटने के बाद वाहन डिवाइडर को पार करते…

Read More