
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर सिटीजन्स फोरम द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को मानगो नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का विषय “प्रगति के लिए साझेदारी: मानगो के नए स्वरूप का स्वागत” रखा गया है। कार्यक्रम दोपहर 3:45 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच समन्वय की पहल
समारोह का मुख्य उद्देश्य मानगो के नवनिर्वाचित महापौर, उप-महापौर और सभी पार्षदों का स्वागत करना है। जमशेदपुर सिटीजन्स फोरम (JFC) के अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयोजन का लक्ष्य शहर की प्रगति के लिए आम नागरिकों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच एक मजबूत तालमेल और साझेदारी को बढ़ावा देना है, ताकि मानगो के विकास की नई इबारत लिखी जा सके।
कार्यक्रम:
कार्यक्रम: अभिनंदन समारोह (मानगो नगर निगम प्रतिनिधि)
तारीख: 19 अप्रैल 2026 (रविवार)
समय: दोपहर 3:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक
स्थान: तुलसी भवन (गोपाल मैदान के पास), बिष्टुपुर, जमशेदपुर

