Author: Udit Vani

उदित वाणी,जमशेदपुर : गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत तुलाडीह गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे लगी भीषण आग ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सात घर इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस भयावह अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। पीड़ित परिवारों के घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और जरूरी कागजात तक जलकर खाक हो गए। हालात ऐसे हैं कि कई परिवारों के पास…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. सुवर्णरेखा नदी के किनारे पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में मिला विशालकाय और शक्तिशाली बम बुधवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय (डिफ़्यूज) कर दिया गया है. करीब 227 किलोग्राम वजनी इस बम को निष्क्रिय करने के लिए भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम को विशेष रूप से बुलाया गया था. इस अभियान की सफलता के बाद स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है. छावनी में तब्दील हुआ पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र सोमवार को जैसे ही इस शक्तिशाली बम की सूचना मिली, प्रशासन तुरंत हरकत में…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर : देश के विभिन्न बोर्डों द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के संपन्न होने के साथ ही अब लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों की निगाहें परिणामों पर टिकी हैं। अप्रैल और मई का महीना छात्रों के लिए बेहद निर्णायक साबित होने वाला है क्योंकि इस दौरान देश के प्रमुख बोर्ड परिणाम साझा करने की तैयारी में हैं। इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपनी कार्यप्रणाली में तेजी दिखाते हुए सभी को चौंका दिया है। सीबीएसई ने अपनी पुरानी परंपराओं से हटकर 15 अप्रैल 2026 को ही कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई…

Read More

उदित वाणी,रांची: रांची राज्य में होनेवाले मतदाता सूची की बिशेष गहन पुनरीक्षण [एसआईआर] और जनगणना को लेकर झामुमो सतर्क है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर और आगामी जनगणना जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन पश्चिम सिंहभूम व सरायकेला-खरसवां समेत राज्य के 12 जिलों से आए संगठन के चुनिंदा पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात में…

Read More

उदित वाणी,चांडिल:सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विशेषकर राष्ट्रीय उच्च पथ पर बढ़ती दुर्घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। बीते एक सप्ताह में दर्जनों सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें चार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। ताजा मामला बुधवार तड़के करीब 4 बजे का है, जब दो बड़े मालवाहक वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आंध्र प्रदेश से आ रही गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर: लौहनगरी के जुगसलाई क्षेत्र की पहचान अब केवल थोक बाजार तक सीमित नहीं रहेगी। पीएम मॉल की तर्ज पर अब जुगसलाई में भी एक मेगा मॉल और थियेटर का निर्माण किया जा रहा है। टाटानगर गौशाला द्वारा करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस मॉल से क्षेत्र की सूरत बदलने वाली है। 25 हजार स्क्वॉयर फीट में फैला जुगसलाई का सबसे बड़ा मॉल यह मॉल कुल 25 हजार स्क्वॉयर फीट भू-भाग में बन रहा है। निर्माण योजना के अनुसार, इसमें 20 हजार स्क्वॉयर फीट का बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर होगा, जबकि ऊपर के तीन…

Read More

उदित वाणी, कोलकाता : विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन पश्चिम मिदनापुर जिले में भाजपा की बाइक रैली पर हमला किया गया. बताया जा रहा है कि इस घटना में एक भाजपा उम्मीदवार को निशाना बनाया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए. एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे ओडिशा के बालासोर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार अजीत कुमार जाना डांटन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव…

Read More

उदित वाणी, रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आज प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में हेमंत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘अबुआ आवास योजना’ को लेकर तीखे सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना में हजारों करोड़ रुपये के बड़े घोटाले की बू आ रही है और गरीबों के साथ बड़ा धोखा किया गया है. 20 लाख का लक्ष्य और 19,650 की सुस्त रफ्तार प्रतुल शाह देव ने मुख्यमंत्री के पुराने वादों की याद दिलाते हुए कहा कि 6 साल पहले 2027 तक 20 लाख अबुआ आवास बनाने का दावा किया गया था. लेकिन…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकपोस्ट की वीडियो बनाने पर ट्रैफिक डीएसपी द्वारा जेल भेजने की मौखिक चेतावनी का मामला अब कानूनी और संवैधानिक बहस का रूप ले चुका है. आरटीआई कार्यकर्ता अंकित आनंद द्वारा विधानसभा समिति को पत्र लिखे जाने के बाद, अब शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस के इस आदेश की वैधता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. संविधान के आर्टिकल 19 का उल्लंघन? एडवोकेट सुधीर कुमार पप्पू का कहना है कि पुलिस की यह चेतावनी पहली नज़र में कानून-व्यवस्था की सख्ती लग सकती है, लेकिन यह सीधे…

Read More

उदित वाणी, इंफाल : दिव्यांगता और राह में आने वाली कई चुनौतियों को दूर रख मानसिक मजबूती और दृढ़ संकल्प का उदाहरण देते हुए मणिपुर की एक बेटी ने उच्चतर माध्यमिक परीक्षा (एचएसई) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिसाल पेश की है. मणिपुर के जिरीबाम जिले की दिव्यांग छात्रा बिनिता खुमुकचम ने मणिपुर उच्चतर माध्यमिक परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित उच्चतर माध्यमिक परीक्षा (एचएसई) 2026 में, कॉमर्स स्ट्रीम में 67.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी हासिल की है. बिनिता ने कंप्यूटर साइंस विषय में ‘लेटर मार्क’ (विशेष योग्यता) प्राप्त किया है. जिरीबाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ने हायर सेकेंडरी…

Read More