
उदित वाणी आदित्यपुर : लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश द्वारा आज आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश राजद के पूर्व महासचिव राजद व लालू विचार केंद्र के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वाँ जन्मदिन मनाया गया.
इस मौके पर 79 पाउंड का केक काटा गया. केक कटते हीं कार्यकर्ताओं ने “हैप्पी बर्थ डे टू यू लालू प्रसाद यादव” के गगन भेदी नारे लगये. केक काटने से पूर्व पुरेंद्र नारायण सिंह ने लालू प्रसाद यादव के माथे पर तिलक लगाया एवं उनके तस्वीर की आरती उतार कर पूजा अर्चना की. वहीं, केक कटिंग के उपरांत लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई एवं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की गई. इस अवसर पर उपस्थित लालू विचार केंद्र के कार्यकर्ताओं ने पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को अपनाने और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव के जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता भी आहूत किया गया और विजयी प्रतिभागियों को आगंतुक अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. साथ हीं लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को वर्ष भर जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पांच कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में भोजपुरी के सुप्रसिद्ध युवा गायक श्री राजेश रसिक यादव द्वारा लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर दो नए गीतों यथा “जुग जुग जिया ए माई के लाल बाटे अनघा बधाई” एवं “हैप्पी बर्थडे लालू चाचा के” की शानदार प्रस्तुति दी गई.
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश द्वारा पूरे देश में आबादी के आधार पर सरकारी नौकरियो तथा निजी क्षेत्र के अलावे सभी ठेकेदारी में आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा. साथ हीं राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आबादी के आधार पर ओबीसी को विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा, राज्यसभा में आरक्षण देने की मांग को लेकर भी आंदोलन शुरू किया जाएगा. उन्होंने झारखंड के उद्योगों में 75% स्थानीय लोगों को रोजगार दिए जाने की झारखंड सरकार की घोषणा को धरातल पर लागू कराने के लिए भी आंदोलन तेज करने की बात कही. इस अवसर पर विकास प्रसाद, प्रदेश राजद के पूर्व महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, प्रदेश राजद के प्रदेश सचिव देव प्रकाश, प्रदेश राजद का महासचिव वीरेंद्र यादव, अभियंता अजीत कुमार यादव, यदुनंदन राम, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदित यादव, पूर्वी सिंहभूम जिला युवा राजद जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, शिक्षाविद एस डी प्रसाद, रामानंद भक्त, राजेश्वर पंडित, एस एन यादव, मनोज चौरसिया, गौरी यादव, राजेश रसिक यादव, यदुनंदन राम, उमाशंकर राम, अरविंद कुमार पप्पू, शिक्षिका संध्या प्रधान, हरि बालक राम, दिलीप मंडल, प्रमोद गुप्ता, आर के अनिल, संतोष कुमार सिंह, प्रभास कुमार झा, अवधेश कुमार, मिथिलेश कुमार झा, भरत राम, अधिवक्ता संजय कुमार, विशाल राणा, विवेक राणा ,फौजी शैलेंद्र सिंह, आर के अनिल, अजय यादव, राजेश यादव, वीरेंद्र बंधु यादव, राहुल यादव, नीतीश कुमार सिंह, शेखर कुमार, जयशंकर कुशवाहा, ओम प्रकाश, विनोद कुमार कुशवाहा, सिमरन मेहरा, रघुनाथ प्रसाद सिंह, संजय बेहरा आदि उपस्थित थे.

