Author: Udit Vani

उदित वाणी, हजारीबाग:  रैलीगढ़ा रोड सेल में पिछले सात दिनों से जारी मजदूरों का आंदोलन अब उग्र रूप लेता जा रहा है. कांटा घर के समीप अपनी मांगों को लेकर डटे 248 दंगल के मजदूरों का गुस्सा गुरुवार को उस समय सातवें आसमान पर पहुँच गया, जब स्थानीय विधायक और उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई. मजदूरों का आरोप है कि मांडू विधायक ने न केवल उनकी मांगों को अनसुना किया, बल्कि उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया. 454 गाड़ियों की मजदूरी का है मामला मजदूरों का कहना है कि रैलीगढ़ा रोड सेल से हाल के दिनों में कोयले…

Read More

उदित वाणी,पोटका: जादूगोड़ा थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस पर डोमजुडी उच्च विद्यालय की चार दीवारी तोड़े जाने के संबंध में अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर थाना प्रभारी, डोमजूडी मुखिया अनीता मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य, प्रिंसिपल माधुरी कुमारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित थे। बैठक में उच्च विद्यालय डोमजूरी के चहारदीवारी के तोड़े जाने के बारे विस्तार से चर्चा किया गया। चार दीवारी तोड़ने वाले राम कमल सिंह, अरुण सिंह, बंटीसिह, ग़ौर सिंह इत्यादि के द्वारा लिखित रूप में दिया गया की 10 दिनों के भीतर चहारदीवारी का निर्माण कर दिया जाएगा अन्यथा…

Read More

उदित वाणी,झारखंड:  झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया. काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 95.27 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं. राज्य की मेरिट सूची में प्रियांशु कुमारी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. प्रियांशु ने कुल 500 अंकों में से 498 अंक (99.60 प्रतिशत ) प्राप्त किए हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा के लिए 4,24,001 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें से 4,22,109 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए. इनमें से कुल 4,02,178 छात्र सफल घोषित किए गए हैं. श्रेणीवार परिणामों पर…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्वारा गुरुवार को महादानवीर भामाशाह की 480वीं जयंती अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई. साकची स्थित भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) पर आयोजित इस समारोह को समाज ने ‘स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाया, जहाँ उनकी गौरवशाली विरासत को याद किया गया. दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ भव्य शुभारंभ कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ तैलिक साहू समाज के गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महादानवीर भामाशाह के चित्र…

Read More

उदित वाणी,गिरिडीह: गिरिडीह जिले में अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कबरीबाद माइंस में सीसीएल (CCL) सुरक्षा बल और पुलिस ने संयुक्त रूप से ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान कोयला चोरी के काम में लगी 17 बाइक को जब्त किया गया है. पुलिस की इस दबिश से कोयला माफियाओं और तस्करों के बीच हड़कंप का माहौल है. राजस्व और सुरक्षा के लिए खतरा बने थे तस्कर जानकारी के अनुसार, कबरीबाद माइंस में पिछले लंबे समय से अवैध तरीके से कोयले का उत्खनन और परिवहन किया जा…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर: शहर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के समीप गुरुवार को एक लकड़ी टाल (गोदाम) में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यह घटना आशुतोष कुमार नामक व्यक्ति के लकड़ी गोदाम में हुई, जहाँ सूखी लकड़ियों के कारण लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. स्थानीय लोगों और दमकल ने दिखाई मुस्तैदी आग की लपटें और धुएं का गुबार उठते देख आसपास के लोग सहम गए. स्थानीय निवासियों ने बिना वक्त गंवाए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू…

Read More

उदित वाणी,सरायकेला/आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र (Fake Birth Certificate Scam) बनाने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. गुरुवार को उपनगर आयुक्त पारुल सिंह के नेतृत्व में हुई औचक जांच के दौरान शहर के एक निजी नर्सिंग होम से फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र जारी करने की पुष्टि हुई है. इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के अन्य निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है. डेढ़ दर्जन फर्जी मामलों की पुष्टि, दो से तीन हजार में होता था सौदा उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने बताया कि उन्हें लंबे समय से निजी…

Read More

उदित वाणी,धनबाद :  झारखंड के कोडरमा-धनबाद रेलखंड पर नकली साधुओं के एक गिरोह द्वारा दिए गए नशीले प्रसाद को खाने से उत्तर प्रदेश के मांडा की रहने वाली एक महिला यात्री की मौत हो गई. महिला अस्पताल में चार दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी, लेकिन अंततः उसे बचाया नहीं जा सका. इस सनसनीखेज वारदात के बाद रेल पुलिस ने घेराबंदी कर वाराणसी के रहने वाले सात नकली साधुओं को गिरफ्तार किया है. झारखंड के रेल डीजी अनिल पलटा को लगातार मिल रहे इनपुट्स के बाद जीआरपी और आरपीएफ की एक संयुक्त टीम गठित की गई थी.…

Read More

उदित वाणी,सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. गुरुवार को सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा नवनिर्मित टेनिस, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर जिले के खिलाड़ियों के लिए एक अभिनव पहल “खेल बैंक” (Khel Bank) की भी शुरुआत की गई. खिलाड़ियों के लिए ‘खेल बैंक’ की अनूठी पहल उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने फीता काटकर नई खेल परिसंपत्तियों का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को सुगमता से…

Read More

उदित वाणी,खूंटी: सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने की होड़ किस हद तक खतरनाक हो सकती है, इसका एक सनसनीखेज मामला झारखंड के खूंटी जिले से सामने आया है. यहां एक युवक जंगल के बेजुबान जीवों का शिकार करता, उन्हें मारता और फिर उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था. जब ये वीडियो वायरल हुए, तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. बेजुबान जीवों और जानवरों के हक में काम करने वाली संस्था ‘पेटा इंडिया’ की शिकायत पर विन विभाग ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार…

Read More