Author: Udit Vani

उदित वाणी,सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. गुरुवार को सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा नवनिर्मित टेनिस, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर जिले के खिलाड़ियों के लिए एक अभिनव पहल “खेल बैंक” (Khel Bank) की भी शुरुआत की गई. खिलाड़ियों के लिए ‘खेल बैंक’ की अनूठी पहल उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने फीता काटकर नई खेल परिसंपत्तियों का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को सुगमता से…

Read More

उदित वाणी,खूंटी: सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने की होड़ किस हद तक खतरनाक हो सकती है, इसका एक सनसनीखेज मामला झारखंड के खूंटी जिले से सामने आया है. यहां एक युवक जंगल के बेजुबान जीवों का शिकार करता, उन्हें मारता और फिर उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था. जब ये वीडियो वायरल हुए, तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. बेजुबान जीवों और जानवरों के हक में काम करने वाली संस्था ‘पेटा इंडिया’ की शिकायत पर विन विभाग ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर:लौहनगरी जमशेदपुर के शावक नानावटी टेक्निकल इंस्टीट्यूट (SNTI) में गुरुवार को ‘सतत गुणवत्ता इस्पात निर्माण’ पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (ICSQS-2026) का भव्य आगाज हुआ. 23 और 24 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस सम्मेलन में मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक आर्क भट्ठी (EAF) और इंडक्शन भट्ठी (IF) तकनीकों के उभरते रुझानों पर ध्यान केंद्रित किया गया है. इस सम्मेलन का आयोजन टाटा स्टील द्वारा भारतीय धातु संस्थान (IIM) जमशेदपुर चैप्टर, सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (NML) और ऑल इंडिया इंडक्शन फर्नेस एसोसिएशन (AIIFA) के सहयोग से किया जा रहा है. दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ दीप प्रज्वलन सम्मेलन का औपचारिक…

Read More

उदित वाणी, पोटका: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली पंचायत के काशीडीह गांव में राशन वितरण में बड़ी धांधली का मामला सामने आया है. स्थानीय पीडीएस (PDS) दुकानदार द्वारा कार्डधारियों से ई-पोस मशीन पर फिंगरप्रिंट लेने के बावजूद पिछले चार महीनों से राशन नहीं दिया गया है. गुरुवार को इस अनियमितता से नाराज लगभग 450 कार्डधारियों ने राशन दुकान का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. फिंगरप्रिंट लेकर टरकाने का खेल आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर ललिता खंड पातर हर महीने कार्डधारियों को दुकान बुलाकर उनका फिंगरप्रिंट (अंगूठे का निशान) तो ले लेती हैं, लेकिन खाद्यान्न वितरण…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर : विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल करते हुए आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा संस्थान परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया. बढ़ता तापमान और भीषण गर्मी चिंता का विषय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के उप निदेशक सुजय कुमार ने ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के खतरों पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि “गर्मियों के मौसम में तापमान में लगातार हो रही वृद्धि और इसका…

Read More

उदित वाणी, झारखंड : 857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के शुभ अवसर पर गुरुवार को बागबेड़ा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. झारखंड क्षत्रिय संघ (बागबेड़ा महिला इकाई) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वीर सेनानी के बलिदान को याद किया. माल्यार्पण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने किया. वीर कुंवर सिंह स्मारक पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस दौरान उपस्थित लोगों…

Read More

उदित वाणी, झारखंड : पुलिस आयुक्त एस. देव दत्ता सिंह ने बुधवार को बताया कि साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में आयुक्त कार्यालय पुलिस ने हैदराबाद (तेलंगाना) और जामताड़ा (झारखंड) से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सिंह ने यह भी बताया कि आरोपी जामताड़ा स्थित एक साइबर नेटवर्क से जुड़े हैं, जो देश भर में साइबर धोखाधड़ी और फिशिंग घोटालों का केंद्र माना जाता है. पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि सितंबर 2025 में पुलिस को भुवनेश्वर निवासी जशोबंता जेना की शिकायत मिली, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि 14 सितंबर 2025 को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 7 लाख…

Read More

उदित वाणी, झारखंड : झारखण्ड सरकार द्वारा लागू किए गए जेल मैनुअल 2025 (Jharkhand Jail Manual 2025) को राज्य की जेल व्यवस्था में एक क्रांतिकारी और मानवीय बदलाव का सूत्रधार माना जा रहा है. झारखण्ड मानवाधिकार सम्मेलन (JHRC) के प्रमुख मनोज मिश्रा ने इस नए मैनुअल का स्वागत करते हुए कहा कि “बेड़ियां, हथकड़ी और अत्याचार अब नहीं सहेगा कैदी”. यह मैनुअल न केवल कैदियों के मानवाधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि उनकी गरिमा और समाज में पुनर्वास को भी केंद्र में रखता है. कैदियों के मानवाधिकारों पर सरकार की नई पहल मानगो के अविनाश नगर में आयोजित जेएचआरसी की महत्वपूर्ण…

Read More

उदित वाणी, झारखंड : लौहनगरी के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में बुधवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला.  मंगल बाबा के पावन सानिध्य में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ (Shri Laxmi Narayan Mahayagya) का विधिवत शुभारंभ एक भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया. इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है और हवा में वैदिक मंत्रों की गूँज सुनाई दे रही है. हजारों महिलाओं ने उठाई कलश, भक्ति गीतों से गूँजा मार्ग महायज्ञ के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा (Kalash Yatra in Jamshedpur) में हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं…

Read More

उदित वाणी, झारखंड : झारखंड राज्य के गुमला जिला के घाघरा थाना परिसर केरा पीछे अचानक लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में थाना में जप्त कई वाहन आ गए और जलकर खाक हो गए। वहीं थाना परिसर के बगल में स्थित एक गुमटी भी आग की लपटों में घिरकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने मिलकर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं…

Read More