Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
JAMSHEDPUR NCERT DIKSHA PORTAL: दीक्षा ऐप पर अब होंगी केंद्रीय और राज्य बोर्ड की किताबें, छात्रों और शिक्षकों के लिए होगा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म
उदित वाणी, जमशेदपुर: आधुनिक युग में शिक्षा के तौर-तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव आ रहे हैं। इसी दिशा में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की पहल ‘दीक्षा’ ऐप अब विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए एक संपूर्ण डिजिटल लर्निंग गेटवे बनकर उभरा है। इस ऐप के माध्यम से केंद्रीय बोर्डों की पाठ्यपुस्तकों को डिजिटल प्रारूप में तो उपलब्ध करा ही दिया गया है, अब राज्य बोर्ड की पाठ्य पुस्तकें भी विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दी गई है, जिससे शिक्षा की पहुंच देश के दूर-दराज के इलाकों तक भी अब सुलभ हो गई है। दीक्षा ऐप की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापकता है।…
Jaya Kishori Real Story: कोलकाता से ‘किशोरी’ बनने का सफर, कैसे जया शर्मा बनीं विश्वविख्यात जया किशोरी, विवादों पर भी तोड़ी चुप्पी
उदित वाणी, जमशेदपुर: 13 जुलाई 1995 को कोलकाता में जन्मीं जया शर्मा को बचपन से ही भक्ति के संस्कार मिले। महज 7 वर्ष की आयु में उन्होंने सत्संग में प्रस्तुति दी। उनकी भक्ति से प्रभावित होकर उनके गुरु पंडित गोविंदराम मिश्र ने उन्हें ‘किशोरी जी’ की उपाधि दी, जिसके बाद वे ‘जया किशोरी’ के नाम से विख्यात हुईं। भक्ति, प्रेरणा और आधुनिक सोच का संगम जया किशोरी की पहचान सिर्फ कथावाचिका ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायी वक्ता के रूप में भी है। ‘नानी बाई रो मायरो’ और श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से वे जीवन मूल्यों, रिश्तों और मानसिक संतुलन की…
Jamshedpur School Timing Change: कल से नए समय पर खुलेंगे जमशेदपुर के स्कूल, जानें क्या है नया टाइम-टेबल
उदित वाणी, जमशेदपुर: एक अप्रैल से सरकारी प्राथमिक एवं उच्च विद्यालयों में समय बदल जाएगा। ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार सुबह सात से दोपहर एक बजे तक कक्षाओं का संचालन होगा। यह बदलाव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से किया गया है। अभी सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक हो रहा है। यह समय परिवर्तन प्राथमिक एवं माध्यमिक दोनों में प्रभावी होगा। सरकारी के साथ ही कई निजी स्कूलों में भी एक अप्रैल से समय परिवर्तन होने जा रहा है। निजी स्कूलों का संचालन सुबह साढ़े छह बजे से होगा। छात्रों के स्कूल आने और जाने का समय…
Jaya Kishori Jamshedpur: लौहनगरी पहुंचीं जया किशोरी, भव्य स्वागत, आज से बहेगी ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा की अमृतधारा, देखे विडियो
उदित वाणी, जमशेदपुर: विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी सोमवार को हवाई मार्ग से रांची पहुंचीं, जहां जमशेदपुर से गए श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचीं। उनके साथ उनकी माताजी भी मौजूद रहीं। वहीं, उनकी 25 सदस्यीय टीम पूर्व में ही जमशेदपुर पहुंच चुकी थी, जबकि सोमवार को वे पांच अन्य सहयोगियों के साथ आईं। टाटानगर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शहर में उनके आगमन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। मंगलवार 31 मार्च से 2 अप्रैल तक साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय के समीप बोधि मंदिर…
Jamshedpur Weather Update: आज भी तेज गर्जनव तूफानी हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान, सोमवार को दिखा जबरदस्त उतार-चढ़ाव
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर में इन दिनों मौसम के मिजाज में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार की दोपहर स्टील सिटी के निवासियों के लिए अग्निपरीक्षा जैसी साबित हुई, जहां चिलचिलाती धूप और उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। शहर का अधिकतम तापमान 38.4° तक जा पहुंचा, जिसने आम जनजीवन की रफ्तार को धीमा कर दिया। हालांकि, कुदरत ने शाम होते ही अपनी करवट बदली और आसमान में काले बादलों के डेरा जमाते ही धूल भरी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस आकस्मिक वर्षा ने न केवल तापमान में गिरावट दर्ज…
उदित वाणी, रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची जोनल कार्यालय ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडब्ल्यूएसडी), स्वर्णरेखा हेड वर्क्स डिवीजन, रांची से सरकारी फंड के कथित गबन से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष न्यायालय (पीएमएलए), रांची के समक्ष अभियोजन शिकायत दायर की है. यह शिकायत संतोष कुमार, उनकी पत्नी ललिता सिन्हा और उनकी शेल कंपनी रॉकड्रिल कंस्ट्रक्शंस (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दर्ज की गई है. ईडी ने इस मामले में लगभग 6.26 करोड़ रुपए की संपत्तियों को जब्त करने की भी मांग की है. ईडी की जांच झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर और उसके बाद दाखिल…
उदित वाणी, चांडिल : चांडिल-कांड्रा मुख्य सड़क की जर्जर हालत को लेकर आसपास के गांवों में आक्रोश फूट पड़ा है. काटिया, चैनपुर, पाटा, छोटालाखा, मानीकुई और तारकुआंग के ग्रामीणों ने अधूरे निर्माण, उड़ती धूल और गड्ढों से भरी सड़क को सीधे तौर पर “मौत का रास्ता” बताया है. उनका कहना है कि लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है, बावजूद इसके काम अधूरा छोड़ दिया गया है. ग्रामीणों ने पथ निर्माण विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां वास्तविक मरम्मत जरूरी थी, वहां काम नहीं हुआ, जबकि कई स्थानों पर केवल दिखावटी कार्य…
उदित वाणी, जमशेदपुर : बारीडीह मार्केट स्थित दुर्गा पूजा मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. यह कार्यक्रम देशभर में आयोजित शताब्दी वर्ष की श्रृंखला का हिस्सा था और इसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और सशक्त बनाना रहा. मंच पर गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई. मंच पर संघ के विभाग प्रचारक सत्य प्रकाश जी, महापौर, उपमहापौर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. वक्ताओं…
बंगाल चुनाव को लेकर अर्जुन मुंडा ने पटमदा में कार्यकर्ताओं संग की बैठक, सीमावर्ती इलाकों पर फोकस
उदित वाणी, पटमदा : पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में 23 अप्रैल को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को पटमदा पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की. पार्टी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पश्चिम बंगाल दौरे पर निकले मुंडा ने कार्यकर्ताओं को चुनावी माहौल का आकलन करने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव आयोग…
उदित वाणी, पटमदा : बोड़ाम गांव में गौर-निताई भगवान एवं भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की रथ यात्रा इस वर्ष सोमवार को भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुई. इस्कॉन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मंगल आरती और विधिवत पूजा के बाद रथ यात्रा शुरू हुई. श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन और जयकारों के बीच रथ खींचा, जबकि मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया. भजन-कीर्तन, झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम में कथावाचक रूपचंद्र दास ने भगवान की लीलाओं का भावपूर्ण…
