Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
UditVani, Jamshedpur : JH Tarapore School hosted its Annual Recognition Night for the academic session 2025–26 on Tuesday evening, celebrating excellence, character, and social responsibility with grace and enthusiasm. The function began with the ceremonial lighting of the lamp, followed by a captivating dance performance by students, inspired by the theme International Year of Women Farmers. The presentation set a meaningful tone for the evening, blending cultural expression with social awareness. The event aimed to honour students for their outstanding achievements across diverse domains, reflecting the school’s commitment to holistic education in line with the National Education Policy 2020. Academic…
Jamshedpur : मानगो नगर निगम ने टैक्स वसूली में बनाया रिकॉर्ड, अंतिम दिन 1.02 करोड़ टैक्स जमा
उदित वाणी, जमशेदपुर : वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन मानगो नगर निगम ने टैक्स वसूली में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की. निर्धारित करीब 18 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध निगम ने मंगलवार देर शाम तक 90 प्रतिशत से अधिक वसूली सुनिश्चित कर ली. महावीर जयंती की छुट्टी के बावजूद उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर कार्यालय खुला रखा गया. अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता के कारण अंतिम दिन होल्डिंग (प्रॉपर्टी) टैक्स में 1 करोड़, जल कर में 1 लाख 88 हजार तथा ट्रेड लाइसेंस में 10 हजार रुपये की वसूली हुई. निगम का कुल लक्ष्य 17 करोड़ 18…
उदित वाणी, जमशेदपुर : मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने जमशेदपुर के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में कई युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य रूप से राज भगत और आकाश कुमार कालिंदी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फर्जी निवेश का झांसा देकर और “डिजिटल अरेस्ट” की धमकी देकर ठगी करता था. शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार देश…
उदित वाणी, जमशेदपुर : नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वागत में इस वर्ष टाटा स्टील का केक कटिंग समारोह अंगुल में होगा. उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष वित्तीय वर्ष के पहले दिन केक कटिंग समारोह जमशेदपुर प्लांट में आयोजित किया जाता रहा है, लेकिन अब केक कटिंग समारोह रोटेशन के आधार पर अन्य लोकेशनों पर भी आयोजित किया जाएगा. अंगुल में बुधवार शाम 4.30 बजे केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया है. इस समारोह में कंपनी के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह और महासचिव सतीश कुमार…
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शिव नारायण सिंह (एस एन सिंह) 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए. उनके सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित किया गया. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके समेत पूरी यूनियन की टीम ने एसएन सिंह को बधाई दी. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि एसएन सिंह हंसमुख एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने वाले शख्स है. मैं उनके सुखद जीवन की कामना करता हूं. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि श्री सिंह जब तक पद पर बने रहें, बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया. यूनियन के एक – एक सदस्य से…
झारखंड में बड़ी कार्रवाई, रांची-पलामू में 700 किलो से अधिक डोडा जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार
उदित वाणी, रांची : झारखंड पुलिस ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. राजधानी रांची और पलामू जिले में की गई छापेमारी के दौरान कुल 716 किलोग्राम अवैध डोडा (अफीम बनाने का कच्चा माल) बरामद किया गया है. इन कार्रवाइयों में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और लाखों रुपये की नकदी सहित तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी वाहन भी जब्त किया है. पलामू की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मनातू थाना क्षेत्र में…
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, ग्राम छिपादोहर के सोनपुरवा टाड़ के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का अधजला शव पड़ा होने की सूचना मंगलवार शाम करीब 7 बजे मिली. सूचना मिलते ही बिश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : झारखंड के शिव कुमार सोरेन ने 10.58 सेकंड के साथ पूरी की 100 मीटर दौड़, महिलाओं में पृथ्वी उरांव अव्वल
उदित वाणी, रायपुर/रांची : झारखंड के शिव कुमार सोरेन और पृथ्वी उरांव ने मंगलवार को जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर मैदान में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पहले संस्करण में सबसे तेज पुरुष और महिला एथलीट का खिताब जीता. इनके अलावा, सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में गोल्ड और डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. मेजबान छत्तीसगढ़ के तिलक बारसेल ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल किया. शिव कुमार और पृथ्वी ने अपनी-अपनी 100 मीटर की दौड़ में शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी और अपने राज्य के लिए दो गोल्ड मेडल जीते.…
उदित वाणी, चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के पूर्णापानी में बीती रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जुआ खेलने के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. यह कार्रवाई मलय रूहीदास के घर एवं उसके आसपास की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से ₹13,300 नगद, 08 पुड़िया पान मसाला, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया. इस कार्रवाई में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में मलय रहीदास (35 वर्ष), पिता स्व. अर्जुन रहीदास, निवासी गौरपारा, भयंकर बेरा (33 वर्ष), पिता पवन बेरा, निवासी गौरपारा, गोपी द्वारिया (26 वर्ष), पिता परीक्षित द्वारिया, निवासी नागानल कॉलोनी, चाकुलिया, तथा…
Jamshedpur : जुगसलाई में भारी बारिश से पेड़ गिरने से मार्ग और बिजली प्रभावित, त्वरित राहत कार्य से समस्या हल
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई क्षेत्र में बीती रात हुई तेज बारिश के कारण आर.पी. पटेल स्कूल के रास्ते पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड संख्या 18 के पार्षद अनिल मोदी तत्काल मौके पर पहुंचे और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया. सबसे पहले विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया गया. इसके बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से गिरे हुए पेड़ को हटाने का आग्रह किया गया. भारी बारिश के कारण…
