
उदित वाणी, पोटका : कोवाली पंचायत के कोवाली गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु स्वीकृत योजना की भूमि ग्रामीणों को उपयुक्त नहीं लगी. अंचल अधिकारी द्वारा चिह्नित स्थान पर ग्राम सभा भी नहीं हुई. ग्रामीणों ने चिकित्सा पदाधिकारी एवं सीओ को ज्ञापन देकर पुराने केंद्र के निकट नया भवन बनाने की मांग की.
ज्ञापन की मांगें
सीओ द्वारा चिह्नित भूमि के सटे नदी एवं श्मशान है, जहाँ भवन से जल संकट हो सकता है. ग्रामीणों ने पुरानी जगह पर निर्माण का आग्रह किया.
प्रतिनिधिमंडल
प्रतिनिधिमंडल में सोनका महतो, देवेन महतो, सुरेखा कालिंदी, ममता कालिंदी, सुभाष कालिंदी, टिंकू कालिंदी, विजय कालिंदी, शकुंतला कालिंदी, सुष्मिता कालिंदी आदि शामिल थे.
Advertisement
<

