
उदित वाणी, जमशेदपुर : रांची सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शुक्रवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने जमशेदपुर पहुंचे. भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर परिसदन में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.
संजय सेठ ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को बधाई दी. उन्होंने सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर कुलवंत सिंह बंटी, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, कृष्णा शर्मा, सुबोध झा, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, प्रशांत पोद्दार, पप्पू उपाध्याय, रंजीत सिंह, अजीत सिंह, अशोक सामंत समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Advertisement
<

