
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर केनल क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय 79वां, 80वां और 81वां इंटरनेशनल डॉग शो में शनिवार को दूसरे दिन अलग अलग श्रेणी की प्रतियोगिता हुई. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बीगल और लैब्राडोर श्रेणी की प्रतियोगिता के साथ ही ऑल ब्रिड प्वाइंटेड शो आयोजित हुआ. इस दौरान विभिन्न डॉग्स ने अपने हुनर दिखाए. डॉग शो में अंतरराष्ट्रीय जजों की मौजूदगी में डॉग्स की शारीरिक बनावट, अनुशासन और प्रशिक्षण कौशल का मूल्यांकन किया गया. प्रतियोगिता के दौरान जंपिंग, विभिन्न उपयोगी प्रशिक्षण तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया. प्रतियोगिता के अंत में बीगल श्रेणी में एमा, लैब्राडोर में रोजा और ऑल ब्रिड प्वाइंट शो में सिंबा को विजेता घोषित किया गया.

ये रहे आकर्षण के केन्द्र
डॉग शो में गोल्डन रिट्रीवर, रॉटवाइलर, डोबरमैन, लैब्राडोर, बीगल और जर्मन शेफर्ड जैसी प्रसिद्ध नस्लों के डॉग्स आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी यहां पहुंचे हैं. डॉग शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंच रहे है. खासकर छोटे बच्चों और महिलाएं अलग-अलग नस्ल के डॉग को देख काफी उत्साह दिखा रही है. सेल्फी लेते भी लोग दिखे. रविवार अंतिम दिन है.
बीगल श्रेणी के विजेता
1. प्लेमैट एमा- डॉग- के प्रवीण कुमार
2. पेरीवाल सीजर -डॉग- पवन पेरीवाल
3. रेड चिली- बिच- शैवाल डे
लैब्राडोर श्रेणी के विजेता
1. रोजा- बिच- चन्द्रजीत चक्रवर्ती
2. डेवीडॉफ- डॉग- तारिणी प्रसाद मिश्रा
3. लावण्या हनी- बिच- आर्यन कुमार
ऑल ब्रिड प्वाइंट शो के विजेता
1. सिंबा- गोल्डन रीट्रिवर- पल्लव साहा
2. क्यूटी – पामेरियन- प्रदीप नंदी
3. बिली बड- इंग्लिश सेटर- विजय प्रभाकरण

