
उदित वाणी, जमशेदपुर : युवराज संधु ने टाटा ओपन 2025 के दूसरे राउंड में आठ-अंडर 64 की शानदार पारी खेलकर लीडरबोर्ड के शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया. यह 2 करोड़ रुपये की इनामी राशि वाला टूर्नामेंट पीजीटीआई का सीजन फिनाले है, जो जमशेदपुर के बेलडीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स पर खेला जा रहा है. युवराज (67-64) ने शुक्रवार को बेलडीह में खेलते हुए हाफवे स्टेज पर 11-अंडर 131 का कुल स्कोर बनाया, जिससे वे तीन शॉट की बढ़त के साथ लीड कर रहे हैं और संयुक्त आठवीं स्थिति से सात स्थान ऊपर चढ़ गए. इस साल पीजीटीआई पर छह बार विजेता रहे युवराज ने पहले ही 2025 पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट का खिताब जीत लिया है और अगले साल डीपी वर्ल्ड टूर पर अपनी जगह पक्की कर ली है. संधु अब पीजीटीआई पर रिकॉर्ड सातवीं खिताब की तलाश में हैं.
दूसरे स्थान पर रहे शुभम
21 वर्षीय शुभम जगलान (68-66) ने गोलमुरी में दूसरे राउंड में चार-अंडर 66 का स्कोर बनाया और पीजीटीआई पर अपनी तीसरी स्पर्धा खेलते हुए चार स्थान ऊपर चढ़कर आठ-अंडर 134 के कुल स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. हाफवे कट दो-ओवर 144 पर घोषित किया गया. 53 पेशेवर खिलाड़ी कट पास कर सके.पहले राउंड में फील्ड का एक हिस्सा बेलडीह गोल्फ क्लब में 18 होल खेला, जबकि दूसरा हिस्सा गोलमुरी गोल्फ क्लब में खेला. दूसरे राउंड में दोनों हिस्सों ने वेन्यू बदल लिया. तीसरे और चौथे राउंड में लीडिंग ग्रुप पहले नौ होल गोलमुरी में खेलेंगे, फिर बेलडीह में शेष नौ होल खेलेंगे.
युवराज ने तीन बर्डी हासिल की
पहले राउंड के बाद लीड से चार शॉट पीछे चल रहे युवराज संधु ने फ्रंट-नाइन पर लगातार तीन बर्डी हासिल कीं. इसके बाद 10वें होल पर बोगी का छोटा सा झटका लगा, लेकिन फिर 11वें से 16वें होल तक लगातार छह बर्डी की बर्डी स्प्री पर निकल पड़े. संधु की बैक-नाइन बर्डी में दो शानदार अप एंड डाउन, 12 से 15 फीट की दूरी से दो लंबी पुट कन्वर्जन और दो चार फीट की पुट शामिल थीं. युवराज ने कहा, “गुरुवार के पहले राउंड तक लगातार हफ्ते खेलने की थकान महसूस हो रही थी. थकावट थी, लेकिन आज शरीर काफी बेहतर महसूस कर रहा था, चीजों पर ज्यादा नियंत्रण था और मैं स्विंग को स्वतंत्र रूप से कर पा रहा था. नतीजतन, मेरी बॉल-स्ट्राइकिंग भी काफी बेहतर रही.

