
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित *राजस्थान सेवा सदन* के नवनिर्मित (रेनोवेटेड) पुरुष एवं महिला वार्डों का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. उद्घाटन *बी.के. स्टील लिमिटेड* के निदेशक विकास बंसल ने किया.
ये दोनों वार्ड *बी.के. बंसल फाउंडेशन* के सीएसआर फंड के सहयोग से आधुनिक स्वरूप में तैयार किए गए हैं. नवीन वार्डों का निरीक्षण करने के बाद श्री बंसल ने अस्पताल की प्रगति और व्यवस्थाओं की सराहना की तथा भविष्य में भी संस्थान को निरंतर आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया.
इस अवसर पर श्री बंसल ने *राजस्थान सेवा सदन* की आधिकारिक वेबसाइट का भी शुभारंभ किया. अस्पताल प्रबंधन ने आम नागरिकों से संस्थान की गतिविधियों और सुविधाओं की जानकारी के लिए वेबसाइट (www.rajasthansewasadan.com) पर विजिट करने का आग्रह किया है.
उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य अतिथि, चिकित्सकगण और सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.

