
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): आरआइटी (वर्तमान एनआइटी), जमशेदपुर के पूर्व प्राचार्य सह उद्यमी स्व बी एन राय की पत्नी गिरीश राय (87) का मंगलवार को निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं. उनके निधन से परिजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है.
गिरीश राय उद्यमी अमित राय की माता और कांग्रेस नेता विजय शंकर सिंह की सास थीं. अपने जीवनकाल में उन्होंने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया. वे अपने पीछे तीन पुत्र और चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं.
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बुधवार को पार्वती घाट पर किया जाएगा. इसके लिए बुधवार प्रातः 8.30 बजे ओल्ड हाउसिंग कॉलोनी, आदित्यपुर–01 स्थित एम–34 आवास से शवयात्रा निकाली जाएगी.
यह जानकारी उनकी पुत्री रश्मि रानी ने दी.

