उदित वाणी, जमशेदपुर: मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार), जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गोलमुरी में किया गया। प्रतियोगिता में मुसाबनी, गुड़ाबांधा, पटमदा और बोड़ाम प्रखंडों की प्रखंड स्तरीय विजेता टीमों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग का फुटबॉल, बालिका वर्ग का कबड्डी, लंबी कूद, बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ और बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्वी सिंहभूम जिला खेल अधिकारी रूपा रानी तिर्की, मेरा युवा भारत जिला अधिकारी मंटू पातर और अन्य गणमान्य अधिकारियों ने किया।
मुख्य परिणाम:
-
फुटबॉल (बालक वर्ग): फाइनल में पटमदा ने बोड़ाम को 4-3 से पेनाल्टी शूटआउट में हराकर चैंपियन बनाया।
-
कबड्डी (बालिका वर्ग): गुड़ाबांधा ने मुसाबनी को हराकर चैंपियन बना।
-
बालक वर्ग 400 मीटर दौड़: बीरबल बास्के (प्रथम), जितेन हेंब्रम (द्वितीय), नीतीश मुर्मू (तृतीय)
-
बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़: पार्वती सिंह (प्रथम), पूजा मुर्मू (द्वितीय), दीपाली महतो (तृतीय)
-
बालक लंबी कूद: सनातन हांसदा (प्रथम), नीतीश मुर्मू (द्वितीय), शंकर सोरेन (तृतीय)
-
बालिका लंबी कूद: बैसाखी सिंह (प्रथम), पार्वती सिंह (द्वितीय), शिबानी सिंह (तृतीय)
विशिष्ट अतिथि:
एनएसएस के नोडल अधिकारी कमल कुमार महतो ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, जर्सी, कैप, मेडल, स्पोर्ट्स कीट और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया. साथ ही एथेलेटिक्स में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट, जर्सी और कैप देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूर्व जिला अधिकारी रामनाथ मिश्रा, कार्यक्रम पर्यवेक्षक सुबिश साह, पूर्व युवा स्वयंसेवक धरणी सिंह, बृंदावन महतो, गोपेन महतो, बैधनाथ हांसदा, श्रीकांत सिंह, हेमंत सिंह, नीलकमल महतो, अजीत सिंह, जनक सिंह, डब्ल्यू रहमान, संतोषी खंडवाल, श्याम कुमार शर्मा, अजय महांती आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रतियोगिता ने जिला के युवाओं में खेल भावना, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई।


