
उदित वाणी, जमशेदपुर : कदमा स्थित बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में नई शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, कौशल-आधारित अधिगम और छात्र-केंद्रित शिक्षा के नवीन दृष्टिकोण से सशक्त करना था.
प्रशिक्षण का विषय था— “लर्निंग आउटकम एंड पेडागॉजी”
प्रशिक्षिकाओं ने शिक्षकों को NEP 2020 के विभिन्न आयामों जैसे बहुविषयक शिक्षा, मूल्यांकन-आधारित अधिगम, क्षमता-विकास तथा तकनीकी समावेशन पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया. कार्यशाला में इंटरैक्टिव गतिविधियाँ, समूह चर्चाएँ, व्यावहारिक उदाहरण और नवीन शिक्षण रणनीतियाँ शामिल रहीं, जिनके माध्यम से शिक्षकों को कक्षा में प्रभावी बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया.

