
उदित वाणी, गुवा : गुवा पश्चिमी पंचायत में आगामी 28 नवंबर, शुक्रवार को पंचायत भवन में सुबह 9 बजे से “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया जाएगा. गुवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाना है.
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर योजनाओं का बेहतर लाभ उठाएं. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जहां लोग अपनी समस्याएँ रख सकेंगे और योजनाओं से संबंधित सेवाओं तथा जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
यह आयोजन ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें वे सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आवश्यक मदद और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे.
