
उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.): नगर निगम, आदित्यपुर के कार्यालय सभागार में आहूत कार्यक्रम में स्वच्छ दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान स्वच्छता में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर निगम के सफाई कर्मी, ड्राइवर, सुपरवाइजर, राजस्व निरीक्षक, अभियंता एवं नगर प्रबंधक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. सम्मानित किए गए कर्मियों में चार ड्राइवर, एक सफाई मित्र, तीन वॉर्ड सुपरवाइजर, 7 वॉर्ड प्रभारी, दो पेयजलापूर्ति प्रभारी, दो स्ट्रीट लाइट प्रभारी और पांच वरीय प्रभारी शामिल हैं, जिन्हें प्रशासक के द्वारा प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. उल्लेखनीय है कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारी के लिए ननि प्रशासक के निर्देश पर उप नगर आयुक्त पारुल सिंह एवं सहायक नगर आयुक्त की अध्यक्षता में जोन वार टीम का गठन करते हुए साफ_सफाई, ब्लीचिंग छिड़काव, पंडाल एवं मंदिर के आसपास विशेष सफाई, मोहल्ले पंडाल एवं घाट में स्ट्रीट लाइट आदि के सुचारू रूप से प्रबंधन करने का कार्य किया गया. वहीं, दुर्गा पूजा के उपरांत काली पूजा, दीपावली एवं छठ घाट की साफ_सफाई, नदी के किनारे घाट का निर्माण, कृत्रिम घाट का निर्माण पूजा से 20 दिन पहले से प्रारंभ किया गया. इस दौरान गठित टीम के द्वारा लगातार वरीय पदाधिकारी के निरीक्षण में व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कार्य किया गया.


