
उदित वाणी, गुवा : टीएमएच नोवामुण्डी में उपचाररत लखनसाई का हालचाल जानने के लिए जगन्नाथपुर विधायक व सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक सोनाराम सिंकू बुधवार को चिकित्सालय पहुंचे. इस दौरान उनके साथ कुम्हार टोली के वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश प्रजापति तथा बड़ाजामदा और नयागांव के नरेश बारीक भी मौजूद रहे.
विधायक ने मौके पर चिकित्सालय के सीएमओ को लखनसाई के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए.
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप प्रधान, रघुनाथ राउत, मोहम्मद जावेद, विश्वकर्मा दास, विलास प्रजापति, हसलुद्दीन खान, सूरज मुखी, दानिश हुसैन, मामूर प्रेम किशोर प्रजापति और राम दास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Advertisement
<

