
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया थाना क्षेत्र के बोलायडीह में बीते शुक्रवार रात मारपीट और बाइक लूट की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि इस संबंध में जगन्नाथपुर निवासी गौतम कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी.
शिकायत में कहा गया था कि बोलायडीह के राकेश कुमार, हर्ष झा और राजू कुमार ने शुक्रवार रात गौतम कुमार के साथ मारपीट की और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
प्राथमिक पूछताछ में तीनों ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
Advertisement
<

