
पिछले साल से 1.24 करोड़ रूपए कम मिला बोनस
बोनस के साथ ही कर्मियों का एलटीए समझौता, एलटीए में 8200 रूपए की हुई बढ़ोतरी
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेस लिमिटेड (जुस्को) के कर्मचारियों के वार्षिक बोनस के साथ एलटीसी (लीव ट्रेवल कंसेशन) पर शनिवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हो गया. इस साल कर्मचारियों को 15.64 प्रतिशत बोनस मिलेगा. बोनस की राशि सोमवार 22 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक खाते में चली जाएगी. समझौते के तहत इस साल कंपनी के 671 कर्मचारियों को 6.676 करोड़ रुपए बोनस मिलेगा. पिछले साल बोनस की राशि 7.91 करोड़ रूपए थी. इस तरह इस साल बोनस की राशि में पिछले वर्ष की तुलना में 1.24 करोड़ की कमी आई है.
किस ग्रेड में कितना मिलेगा बोनस
समझौते के तहत के ग्रेड के कर्मचारियों को अधिकतम 321156 रुपए और न्यूनतम 84405 रुपए, पी ग्रेड के कर्मचारियों को न्यूनतम 40329 रूपये और अधिकतम 221583 रूपये, जी ग्रेड के कर्मचारियों को न्यूनतम 109987 रुपए और अधिकतम 211380 रुपए और न्यू ग्रेड जेएस ग्रेड के कर्मचारियों को अधिकतम 92367 रुपए और न्यूनतम 54204 रूपए, जेडब्ल्यू ग्रेड के कर्मचारियों को न्यूनतम 37037 रुपए और अधिकतम 71081 रुपए बोनस मिलेगा. बोनस फार्मूला अगले तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा.
बोनस के साथ एलटीए समझौता
बोनस के साथ एलटीसी समझौता भी किया गया. यह समझौता एक जनवरी 2024 से वर्ष 2027 तक प्रभावी होगा. एलटीसी में 8200 रूपये की वृद्धि की गई है. अब पी, के और जी ग्रेड को 45800 रुपए और न्यू ग्रेड के जेएस और जेडब्ल्यू ग्रेड को 38800 रुपए दो वर्षों के एक ब्लॉक में मिलेगा. जिन लोगों ने पुराने दर पर एलटीसी ले लिया है उन्हें पुनरीक्षित एलटीसी की अंतर राशि का भुगतान सितंबर के वेतन के साथ किया जाएगा.
इन्होंने किया हस्ताक्षर
समझौते पर प्रबंधन की ओर से एमडी रितुराज सिन्हा, सीएफओ ज्योति प्रकाश, सीएचआरओ देवी प्रसाद पंथाला, एचआरआईआर के सीनियर मैनेजर प्रमोद कुमार भानभेदु, आईआर के सीनियर मैनेजर सुमित जयंत देवगम तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, महासचिव सीडीएस कृष्णा, वर्किंग प्रेसीडेंट अमरनाथ तिवारी, डिप्टी प्रेसिडेंट रविकांत शुक्ला, कमलेश सिंह, अखिलेश राय, संजू महतो, अवध किशोर, दिनेश महतो और पिंटू शर्मा ने हस्ताक्षर किया.
कम मुनाफा की वजह से बोनस राशि में आई कमी-पांडेय
यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने यूनियन कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इन समझौते के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फार्मूला के आधार पर बोनस की राशि 6.276 करोड़ बन रही थी. लेकिन स्वच्छ भारत अभियान में शहर को तीसरा स्थान मिलने में कर्मचारियों के योगदान को देखते हुए कर्मचारियों के प्रोत्साहन के लिए प्रबंधन ने अतिरिक्त 40 लाख रूपये दिया, जिससे बोनस की कुल राशि 6.676 करोड़ रुपए हो गई.
इन मानदंडों के आधार पर तय होता है बोनस
1. टैक्स से पहले का लाभ (पीबीटी)
2. सुरक्षा प्रदर्शन
3. शिकायतों का समाधान
4. टॉप बॉक्स, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लॉस
5. कुल बिना बिल वाला पानी
6. ग्राहक संतुष्टि सूचकांक
7. बार-बार होने वाली शिकायतें और उत्पादकता
सुदीप बोस को मिलेगा अधिकतम बोनस
सुदीप बोस को मिलेगा अधिकतम बोनस. कंपनी के बिलिंग डिपार्टमेंट के सुदीप बोस को सर्वाधिक बोनस मिलेगा. अधिकतम 321156 रूपये बोनस राशि मिलेगा.
जानिए किस साल रही कितनी बोनस राशि
वित्तीय वर्ष बोनस की राशि (करोड़)
2019-20 6.08 करोड़
2020-21 6.43 करोड़
2021-22 7.37 करोड़
2022-23 7.40 करोड़
2223-24 7.91 करोड़
2024-25 6.67 करोड़

