
उदित वाणी, जमशेदपुर : केंद्रीय ट्रेड यूनियन मंच द्वारा प्रस्तावित 9 जुलाई को होने वाले देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में कोल्हान के ट्रेड यूनियन एक मंच पर आए है. सोमवार को टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में केंद्रीय ट्रेड यूनियन मंच कोल्हान की बैठक हुई, जिसमें बताया गया कि इस हड़ताल के समर्थन में कोल्हान के विभिन्न भागों में धरना ओऔर प्रदर्शन होगा. झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे जी ने कहा कि केन्द्र सरकार के चार श्रम नियमों समेत विभिन्न मांगों को लेकर यह हड़ताल हो रहा है. इस हड़ताल में सीटू से विश्वजीत देव, इंटक से विनोद राय,संजीव श्रीवास्तव, विजय खान, परविंदर सिंह, मनोज सिंह, विनय त्रिवेदी, ददन सिंह, एटक से अंबुज ठाकुर, संजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
Advertisement
<
