उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड के अधिवक्ताओं की सर्वोच्च संस्था, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव के चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचित सदस्यों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्य में विधि पेशे से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परिषद के गठन का रास्ता साफ हो गया है।
100 प्रत्याशियों के बीच था कड़ा मुकाबला
बता दें कि यह चुनाव 12 मार्च को संपन्न हुआ था, जिसमें पूरे राज्य से करीब 100 प्रत्याशी मैदान में थे। 20 मार्च से शुरू हुई मतगणना की लंबी प्रक्रिया कई चरणों से गुजरने के बाद शुक्रवार को समाप्त हुई।
पुरुष वर्ग: जमशेदपुर और अन्य जिलों का दबदबा
घोषित परिणामों के अनुसार, पुरुष वर्ग में निर्वाचित सदस्यों की सूची इस प्रकार है:
जमशेदपुर से: अनिल तिवारी, राजेश कुमार शुक्ला, निलेश कुमार, अनिल कुमार महतो, ए.के. रशीदी, ललित यादव, अभिषेक कुमार भारती, प्रशांत कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, पवन रंजन खत्री, मनोज कुमार (2), अनिल कुमार तिवारी, संजय कुमार विद्रोही, राजकुमार, मनोज कुमार (3) और अभय कुमार चतुर्वेदी।
धनबाद से: जितेंद्र कुमार।
गिरिडीह से: परमेश्वर मंडल।
विशेष नोट: अधिवक्ता महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल ‘होल्ड’ पर रखा गया है, जिसके कारण एक सीट पर सस्पेंस बरकरार है।
महिला कोटा: 5 महिला अधिवक्ताओं ने दर्ज की जीत
इस बार परिषद में महिला सशक्तिकरण की झलक भी देखने को मिली है। महिला कोटे से निम्नलिखित 5 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है:
मधुलता रानी, रिंकू भकत, मीरा कुमारी, मौली सिन्हा, निवेदिता कुंडू
चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पर टिकी निगाहें
23 सदस्यीय नई परिषद की तस्वीर साफ होने के बाद अब अगला महत्वपूर्ण चरण चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव होगा। राज्य भर के अधिवक्ता समुदाय को उम्मीद है कि नई टीम पारदर्शिता और दक्षता के साथ उनके हितों की रक्षा करेगी।


