
उदित वाणी, जमशेदपुर: मारवाड़ी महिला मंच द्वारा स्वर्गीय दुर्गा देवी खंडेलवाल की पुण्य स्मृति में जुगसलाई गौशाला में गायों के लिए एक सीलिंग फैन और एक गाय का साल भर का चारा के लिए नकद इकहत्तर सौ रूपए दिए गए.
साथ ही गायों के लिए हरी सब्जी, गुड़, लौकी और आम भी दिया गया. इस नेक काम में बीना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल, रुकमणी खंडेलवाल, अनीता खंडेलवाल, बीना खीरवाल, मीना अग्रवाल, कंचन खीरवाल और बहुत-सी बहनें उपस्थित थीं.
Advertisement
<

