उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और टाटा वर्कर्स यूनियन के 21 सदस्यों को विदाई दिया गया. यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेन्ट शैलेश कुमार सिंह, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, सहायक सचिव नितेश राज, और कोषाध्यक्ष आमोद कुमार दुबे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया और उन्हें गुलदस्ता और उपहार भेंट किए. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनी और यूनियन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.साथ ही उन्हें सुखद और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दी गईं.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।