
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): छोटानागपुर युवा आदिवासी सेवा संघ, कुलुपटांगा के तत्वाधान में आजाद स्पोर्टिंग फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय फुटबाल खेल प्रतियोगिता आहूत की गई, जिसमे कुल 24 टीमों ने भाग लियाl प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया। श्री सिंह ने दोनों टीमों से मिलकर परिचय प्राप्त किया एवं दोनों टीमों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल का खेल हमें जीवन में टीम भावना के साथ काम करने की सीख देता है, तभी जाकर हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैंl उन्होंने कहा कि खेल में सिर्फ हम जीतते हैं या फिर सीखते हैंl उन्होंने कहा कि आजाद स्पोर्टिंग फुटबॉल मैदान के विकास के लिए वे शीघ्र ही राज्य के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से मिलकर बात करेंगेl इस अवसर पर कांग्रेस नेता खिरोद सरदार, दिवाकर झा, पूर्व पार्षद प्रदीप मुखी प्रमुख रुप से उपस्थित थेl फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता बनी डीआरपार्क, रांची की टीम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली डीआरपार्क, रांची की टीम को ₹30000 नगद एवं शील्ड, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली आजाद स्पोर्टिंग कुलुपटांगा की टीम को ₹20000 नगद एवं शील्ड, तृतीय स्थान प्राप्त कराने वाली लाला ब्रदर्स, इच्छापुर को ₹12000 नगद एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली बजरंग स्पोर्टिंग, रोड नंबर- 18, आदित्यपुर-2 की टीम को ₹8000 नगद प्रदान किया गयाl वहीं, अजय स्पोर्टस के सौजन्य से बेस्ट प्लेयर के रूप में विजय गोप तथा बेस्ट गोलकीपर के रूप में बुधू को खेल सामग्री एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गयाl आयोजन को सफल बनाने में लखींद्र कालुंडीया, अध्यक्ष प्रधान देवगम, कोषाध्यक्ष सुंदरलाल बिरुली, साधु चरण सोए, परमेश्वर प्रधान (झामुमो), एनसी दास (टाटा स्टील फाउंडेशन), पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा, मिथिलेश ठाकुर, बाबूराव का योगदान सराहनीय रहा।

