उदित वाणी चांडिल – ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड अंतर्गत चांडिल प्रखंड अंतर्गत पंचायत धुनाबुरू के ग्राम बांसा टोला केंन्दवाडीह (मछुआ टोला), ग्राम धुनाबुरू टोला नुतनडीह, आदर्श कॉलोनी डेम रोड एवं चौका हरिमंदिर कॉलोनी के विधा, विधवा, असहाय व जरूरतमंदों में बढ़ते ठंड को देखते हुए भाजपा नेता सह भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिनोद राय के द्वारा 300 परिवारों के बीच कंबल का विरतण किया गया । तत्पश्चात सभी की समस्या सुनी । ख़ासकर बुजुर्ग महिलाओं जो वृद्धा पेंशन से वंचित है उनकी समस्याओं को सुना व जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। बता दें कि बीते कई सालों से ठंड के मौसम में बड़े पैमाने पर पूरे ईचागढ़ विधानसभा में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण करते हैं और इसी निमित्त आज भी कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था । श्री राय ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। मानव जीवन का यही सबसे बड़ा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा करते हैं, वे इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन का सच्चा अर्थ गरीब व जरूरतमंद को मदद करना है। समाज में आपसी भाईचारा के लिये समाज के अग्रणी व प्रतिष्ठित लोगों को सदैव आगे रहना चाहिये। इस अवसर पर धुनाबुरू पंचायत उप मुखिया मुकेश चंद्र महतो, वार्ड सदस्य जानकी मछुआ, युधिष्ठिर मछुआ, सावित्री मछुआ, पार्वती मछुआ, परेश मछुआ, टुसू मछुआ, अनीता मछुआ,राजना मछुआ, बिलासी मछुआ, हरे कृष्णा सिंह सरदार, मनोहर महतो, रोहिणी महतो , लिलमणि महतो,दीपू जयसवाल, महेंद्र पोद्दार, प्रभात पौद्दार, ज्योति जायसवाल, शंकरी महतो, अनिल महतो, चेहना महतो आदि उपस्थित थे ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: भाजपा नेता विनोद राय ने जरूरतमंद के बीच कम्बल बांटा। कहा – मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे।
Advertisement
<


