उदित वाणी कांड्रा : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र से संबंधित जाति, आय, आवासीय, पेंशन, म्यूटेशन, वंशावली, उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र इत्यादि प्रमाण पत्रों में अनुशंसा करने हेतु कर्मचारियों को प्राधिकृत किए जाने की मांग उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां से की है।
आदित्यपुर नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल पिछले दिनों समाप्त हो चुका हैl वर्तमान में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के समक्ष जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति, आय, वंशावली, पासपोर्ट सत्यापन इत्यादि कार्यों में माननीय वार्ड पार्षद के अनुशंसा की आवश्यकता होती हैl आदित्यपुर नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण माननीय वार्ड पार्षदों द्वारा अनुशंसा नहीं किया जा सकेगाl ऐसी स्थिति में आम जनता को विभिन्न प्रमाण पत्रों को बनवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञातव्य है कि बगल के जिला पश्चिमी सिंहभूम अंतर्गत चाईबासा नगर परिषद में प्रमाण पत्रों के अनुशंसा हेतु अंचलाधिकारी द्वारा कर्मचारियों को प्राधिकृत किया जा चुका है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Kandra: प्रमाण पत्रों में अनुशंसा करने हेतु कर्मचारियों को प्राधिकृत किया जाए- पुरेंद्र
Advertisement
<


