
उदित वाणी, जमशेदपुर: पहला इंटर डिविजनल वाटर पोलो महिला टूर्नामेंट का चैंपियन जनरल ऑफिस रहा. यह टूर्नामेंट 10-11 मई को आयोजित किया गया था और इसमें 10 टीमों ने भाग लिया.
प्रत्येक टीम में सात खिलाड़ी थे. सरोज लकड़ा, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय एथलीट और टाटा स्टील खेल विभाग में मैनेजर, गुरबारी, मैनेजर (टाटा स्टील फाउंडेशन) ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई. टूर्नामेंट का फाइनल जनरल ऑफिस और स्टील मैन्युफैक्चरिंग की टीमों के बीच खेला गया. स्टील मैन्युफैक्चरिंग की टीम ने फर्स्ट रनर अप हासिल किया जबकि आयरन मेकिंग टीम ने सेकेंड रनर अप पोजीशन हासिल की.
Advertisement
<

