
उदित वाणी, रांची: भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी की अध्यक्षता में मंडल सशक्तिकरण अभियान के मद्देनजर प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई.
मंडल सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को कई जिम्मेदारियां सौंपी गई. जिसमें युवा मोर्चा मंडल की बैठक, युवा लाभार्थी जनसंपर्क अभियान, प्रभावी युवाओं के साथ बातचीत, युवा छात्रावास बैठक, नव मतदाताओं के साथ बैठक, सुशासन बाइक रैली, युवा खेल संपर्क, वृक्षारोपण अभियान, धार्मिक सांस्कृतिक महत्व के स्थान पर दौरा करना और वहां के लोगों से मुलाकात करना और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करना जैसे कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री करमवीर सिंह मौजूद उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ और मंडल में ज्यादा से ज्यादा प्रवास करके लोगों से जुड़ने का मूलमंत्र दिया.
भाजयुमो के झारखंड प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि युवा मोर्चा का एक एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किये जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है. युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी कर्मठता के साथ संगठन को मजबूत करेंगे और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अपने संगठन में जोड़ने का प्रयास करेंगे.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।