
उदित वाणी, जमशेदपुर : श्री उत्तर सबरीमाला धर्म संस्था मंदिर में शनिवार को श्री विग्नेश्वर पूजा के साथ 75वें श्री धर्म संस्था प्रीति समारोह का शुभारंभ हुआ.
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष पीएन शंकरन ने ब्रह्माश्री विजय भानु गणपडिगल के मार्गदर्शन में और 22 वेद पंडितों की उपस्थिति में महा संकल्प पूजा की.
इसके बाद श्री विजय भानु गणपडिगल ने अगले 16 दिनों में विभिन्न पूजा और हवन करने के लिए महा गणपति, श्री धर्म संस्था और श्री कार्तिक से अनुमति मांगी. सभी देवी-देवताओं के लिए आज की पूजा और अर्चना का महादीपाराधना के साथ समापन हुआ.
अंत में प्रबंध समिति के सदस्यों ने मंदिर में पूजा देखने आए श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया.
Advertisement
<

