उदित वाणी जमशेदपुर : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के मानगो उलीडीह बस्ती स्थित आवास पर कदमा पुलिस ने इश्तहार चिपकाया है. पुलिस ढोल नगाड़ों के साथ मुखे के आवास पहुंची और घर के बाहर इश्तहार चिपकाया. मुखे को 30 दिनों के अंदर न्यायलय में हाजिर होने का आदेश दिया गया है. 30 दिनों के अंदर अगर मुखे न्यायलय न्यायलय में प्रस्तुत नही होता है तो अग्रतर कार्रवाई करते हुए पुलिस उसके घर की कुर्की करेगी. बता दे कि बीते दिनों कदमा भाटिया बस्ती निवासी एक महिला ने मूखे के खिलाफ कदमा थाना में अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. महिला ने पुलिस को बताया था कि उसका पति विदेश में रहकर काम करता है. पति से संबंध सही नही होने के कारण वह मुखे से मिलकर मामले को सुलझाना चाहती थी. इस बीच मुखे उसके घर आना जाना करता था. मुखे ने पिस्टल का भय दिखाकर उसके साथ यौन शोषण किया था. महिला ने पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध कराया था.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR: सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के घर पर पुलिस ने न्यायलय में हाजिर होने का चिपकाया इश्तहार
See also TEDx Bistupur Returns to Jamshedpur with 14 Trailblazers Under the Theme “The Power of Why”
Advertisement
<


