उदित वाणी जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के पास कई वर्षों से अवैध कब्जा कर चलाए जा रहे सिंह होटल को आखिरकार अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया. हाई कोर्ट के आदेश के बाद दंडाधिकारी के समक्ष रेलवे ने सिंह होटल पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया गया. इसके पूर्व गुरुवार को इलाके में माइक के सहारे अनाउंसमेंट किया गया था. इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में भारी संख्या में बल की भी तैनाती की गई थी. सुबह 10.30 बजे अभियान की शुरुआत की गई. मौके पर दो बुलडोजर को लगाया गया था जिसने आधे घंटे के भीतर ही होटल को तोड़ दिया. हालांकि, इस दौरान प्रशासन को किसी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा. बता दे कि होटल संचालक टुनटुन सिंह बीते एक साल से हत्या के मामले में जेल में बंद है. टुनटुन सिंह पर जुगसलाई के एबी पैलेस होटल में गोली मारकर हत्या का आरोप है. इसके अलावा उसके घर से भी पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR: टाटानगर स्टेशन के सामने सिंह होटल पर चला बुलडोजर, चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Advertisement
<


