
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा मोटर्स प्रबंधन ने 7 नवम्बर सोमवार को आसपास के इलाकों में बस सेवा नहीं चलाने का सर्कुलर जारी किया है.
कंपनी के प्रशासन और सुरक्षा प्रमुख की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि बाहरी जरूरत के चलते शहर के इन इलाकों में 7 नवम्बर को कंपनी के कर्मचारियों के लिए बस सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी.
टेल्को कॉलोनी, प्रकाश नगर, राधिका नगर, घोड़ाबांधा और बिरसानगर के कर्मचारियों को इस दिन अपने वाहन से ड्यूटी आना होगा.
Advertisement
<

