
उदित वाणी, जमशेदपुर: झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में जिला मुख्यालय के समक्ष धरना दिया.
इस दौरान नेताओ ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर भाजपा झारखंड में सरकार गिराना चाहती है और अपनी सरकार बनाना चाहती है लेकिन झारखंड की तमाम जनता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता इन्हें कभी सफल नहीं होने देंगे क्योंकि जितने साल भी भाजपा ने झारखंड की सत्ता में राज किया उन्होंने सिर्फ और सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया .

झारखंड में हो रहे विकास कार्यों को देख कर भाजपा वालों की नींद उड़ गई है . इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन के अलावा सभी विधायक और केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद थे. यहां ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पारंपरिक अस्त्र शस्त्र के साथ पहुंचे थे.

