
उदित वाणी जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्तिथ दी मिलानी के मेन हॉल में (3 और 4 सितंबर) दो दिवसीय शक्तिरूपेनो प्रदर्शनी सह विक्रय का आयोजन किया गया है। स्वस्तिका बीटीएम के महिलाएं द्वारा आयोजित किया जा रहा है। स्वस्तिका बीटीएम के इस ग्रुप की एडमिन संघमित्रा बासु पॉल है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी पूरबी घोष जिन्होंने इस इस संस्था के महिलाओं को आगे बड़ाने में और घरेलू महिलाएं कुछ आमदनी कर सके उसके लिए हमेशा सहयोग करती है।

इस प्रदर्शनी में कुल 25 स्टॉल लगाया जाएगा, जो देश के विभिन्न प्रांत से होंगे। मिलने वाली सामग्री में फूड आइटम्स जैसे बेकरी के समान, घर का बना रेडीमेड गारमेंट्स, बेड शीट, बेड कवर्स, कॉस्मेटिक्स, बैग, कुर्ती, मैक्सी और भी चीजे होंगी। इस प्रदर्शनी में ग्राहकों के प्रत्येक खरीदारी में एक मुफ्त उपहार निश्चित है और विक्रेताओं को 50% तक की छूट भी मिलेगी।
इस प्रदर्शनी से जो फंड प्राप्त होगी उसका एक हिस्सा दिव्य ज्योति नेत्रहीन संस्था जो की कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 में स्तिथ है उनके संस्थापक रीमा भट्टाचार्जी को सहायता हेतु दिया जायेगा। मां दुर्गा के 108 नामो में से 25 नामो के उप्पर रखा गया है स्टालों के नाम।
इस प्रदर्शनी में 3 सितंबर को महिलाओं द्वारा लाल सारी और 4 सितंबर को पिला सारी पहेना जाएगा। 25 दुकानों में 2 दुकानों में पुरुष संबंधित सामानों की बिक्री की जाएगी। प्रेस वार्ता में पूर्वी घोष , मोहुआ डे, दलिया बासु रॉय, संघमित्रा बासु पॉल(स्वस्तिका बीटीएम ग्रुप एडमिन), राजश्री चटर्जी और सोमनाथ उपस्थित थे।

