25 मई, 2026 | गरुड़बासा, पश्चिम बंगाल। रविवार को गरुड़बासा के गरुड़बासा के दलखाम टोला में अचानक आए तेज आधी-तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं और बारिश के कारण लगभग 18 से 20 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकांश घरों की एस्बेस्टस की छतें उड़ गईं, और घरों में रखे सामान बर्बाद हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार, तूफान इतना जबरदस्त था कि कई घरों की छतें दूर जाकर गिर गईं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह है कि इस प्राकृतिक आपदा में अब तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
मामले की जानकारी मिलते ही हूरलूग पंचायत की मुखिया लीला मुंडा तुरंत मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को तिरपाल प्रदान किया, ताकि वे अस्थायी रूप से रहकर साथ ही घरों की मरम्मत का इंतजाम कर सकें। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सहायता की मांग की है ताकि प्रभावित परिवार पुनः अपने घरों में लौट सकें और सामान्य जीवन व्यवस्था बहाल हो सके।

