उदित वाणी, झारखंड: बोकारो जिला के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 ए स्थित काली मंदिर के पास बोकारो स्टील की जमीन पर झोपड़ीनुमा घर बनाकर किए जा रहे अतिक्रमण को रोकने गई बोकारो स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी कर हमला कर दिया।
हमले में 2 होमगार्ड जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतिक्रमणकारियों ने बोकारो सिक्योरिटी विभाग के अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों पर किया पथराव ,दो होमगार्ड के जवान हुए हैं घायल। बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है इलाज।
दरअसल हम आपको बताते चलें की
सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 ए काली मंदिर के पास खाली जमीन पर अतिक्रमण कर झोपड़ी नुमा घर बना रहे अतिक्रमणकारियों ने बोकारो स्टील के सिक्योरिटी विभाग के अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया।
सिक्योरिटी विभाग की टीम अतिक्रमण कर रहे लोगों को रोकने गई थी। जिस कारण लोग आक्रोशित हो गए और तीन गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी और होमगार्ड के जवानों पर पत्थर से हमला कर दिया। मौके से सभी लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। लेकिन इस हमले में दो होमगार्ड के जवान अकरम अंसारी और बबलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में घायल दोनों होमगार्ड के जवान को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां इनका इलाज चल रहा है। बोकारो जिला प्रशासन ने बोकारो एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल से सटे अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया था। जहां से सभी को हटाने का काम किया गया था। हटाए गए लोग सेक्टर 12ए में अतिक्रमण कर झोपड़ी नुमा घर बना रहे थे जिसको रोकने के लिए सिक्योरिटी विभाग की टीम गई हुई थी। डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि बोकारो स्टील के टीए विभाग की ओर से इस संबंध में सेक्टर 12 थाना में आवेदन दिया गया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पत्थर से हमला किया गया, जिसमें 2 जवान घायल हुए हैं। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि इस हमले में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


