
उदित वाणी,पोटका: जादूगोड़ा थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस पर डोमजुडी उच्च विद्यालय की चार दीवारी तोड़े जाने के संबंध में अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर थाना प्रभारी, डोमजूडी मुखिया अनीता मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य, प्रिंसिपल माधुरी कुमारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
बैठक में उच्च विद्यालय डोमजूरी के चहारदीवारी के तोड़े जाने के बारे विस्तार से चर्चा किया गया। चार दीवारी तोड़ने वाले राम कमल सिंह, अरुण सिंह, बंटीसिह, ग़ौर सिंह इत्यादि के द्वारा लिखित रूप में दिया गया की 10 दिनों के भीतर चहारदीवारी का निर्माण कर दिया जाएगा अन्यथा इन पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि दो सप्ताह पूर्व उक्त व्यक्ति द्वारा विद्यालय का चहारदीवारी तोड़ दिया गया था। जिस कारण ग्रामीणों ने जमकर आंदोलन एवं प्रदर्शन किया था।

