उदित वाणी जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र में 8 जून की रात एक में चोरी की घटना में मानगो पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर अभियुक्त शेख मोहम्मद अनवर उर्फ मोहम्मद अनवर हुसैन (26) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. अभियुक्त कपाली के अंसार नगर डेमडुबी का रहने वाला है. वहीं उसके पास से पुलिस ने 1 एंड्रोयड ओप्पो फोन, 850 रुपये नगद, 1 जोड़ी चांदी का पायल, चांदी का अंगूठी, 2 विवो फोन और एक गोल्डेन रंग का लेडिस पर्स बरामद किया है. मानगो डीएसपी हेडक्वाटर वन के भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 में एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिस मामले में आभूषण, मोबाइल और पैसे की चोरी की गयी थी. इस घटना के बाद नजमुन निशा ने थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. जिसके लिए मानगो थाना प्रभारी के सहयोग से टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई की गयी और अभियुक्त को चोरी के सामान के साथ सरायकेला खरसावां जिले के कपाली से गिरफ्तार किया गया. वहीं उसके पास से चोरी के सामान भी बरामद किये गये है. वहीं सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: 24 घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी के मामले के आरोपी समेत चोरी के समान किया बरामद
Advertisement
<


