
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने स्क्रैप प्रोक्योरमेंट प्राइसिंग से जुड़ी समिति का पुनर्गठन किया है. हालिया संगठनात्मक बदलावों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. इस समिति के चेयरपर्सन के रूप में राजीव मंगल (वाइस प्रेसिडेंट, सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आशीष अनुपम (वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एंड सेल्स) को वैकल्पिक चेयरपर्सन बनाया गया है.
समिति के अन्य सदस्यों के रूप में दीपंकर दासगुप्ता (एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज, आईबीएमडी), पीयूष गुप्ता (वाइस प्रेसिडेंट, जीएसपी एंड बिजनेस एक्सीलेंस), प्रभात कुमार (वाइस प्रेसिडेंट, सप्लाई चेन) और प्रकाश सिंह (चीफ बीपीईऑपरेशंस) को शामिल किया गया है. वहीं, राहुल गुप्ता (चीफ स्टील रीसाइक्लिंग बिजनेस) को समिति का कन्वेनर नियुक्त किया गया है. इस पुनर्गठन का उद्देश्य स्क्रैप प्रोक्योरमेंट प्राइसिंग प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और संगठित बनाना है. इस आदेश को टीवी नरेन्द्रन, सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा जारी किया गया है. कंपनी ने संबंधित सभी विभागों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दे दिए हैं.

