
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में उपचुनाव के तहत ईआरसी डिवीजन (चुनाव क्षेत्र संख्या 49) में एक पद के लिए शुक्रवार, 17 अप्रैल को मतदान होगा. यह मुकाबला त्रिकोणीय है. तीन उम्मीदवार मैदान में हैं – सुनील कुमार प्रसाद, समरेश कुमार और विश्वनाथ घोष. चुनाव संचालन समिति ने मतदान की पूरी तैयारी पूरी कर ली है.
मतदान 17 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य का नाम घोषित किया जाएगा. यूनियन के संविधान के अनुसार, उपाध्यक्ष और सह-सचिव के एक-एक रिक्त पद पर भी चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी, जिसके बाद विजयी उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें और सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डालें. चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. उल्लेखनीय है कि दो सीटों पर पहले ही निर्विरोध चुनाव हो चुका है.
